अब 15 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, ब्लिंकिट और गुरुग्राम पुलिस की पहल से हादसों में तुरंत मिलेगी मदद

Mar 13, 2026 07:34 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share

ब्लिंकिट ने गुरुग्राम में सड़क हादसों में घायल लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ब्लिंकिट ने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी कर अपनी फ्री एंबुलेंस सेवा को शहर के प्रमुख एक्सीडेंट हॉटस्पॉट तक बढ़ाने का फैसला किया है।

अब 15 मिनट में पहुंचेगी एंबुलेंस, ब्लिंकिट और गुरुग्राम पुलिस की पहल से हादसों में तुरंत मिलेगी मदद

ब्लिंकिट ने गुरुग्राम में सड़क हादसों में घायल लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी कर अपनी फ्री एंबुलेंस सेवा को शहर के प्रमुख एक्सीडेंट हॉटस्पॉट तक बढ़ाने का फैसला किया है।

बुधवार को इस पहल के तहत गुरुग्राम के ट्रैफिक टावर में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता राजेश मोहन, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस को ब्लिंकिट ऐप के जरिए तुरंत एंबुलेंस बुलाने की प्रक्रिया से अवगत कराना था, ताकि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल लोगों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता मिल सके।

हादसों में आधी मौतें दोपहिया और पैदल यात्रियों की

प्रशिक्षण के दौरान डीसीपी राजेश मोहन ने कहा कि शहर में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली करीब 50 फीसदी मौतें दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की होती हैं। ऐसे में समय पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह पहल हादसों में जान बचाने की दिशा में अहम साबित हो सकती है।

शहर के 16 ब्लैक स्पॉट पर तैनात होंगी एंबुलेंस

ब्लिंकिट के अधिकारियों के मुताबिक इस पहल के तहत कुल 17 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। इन एंबुलेंस को शहर के 16 चिन्हित ब्लैक स्पॉट के पास रणनीतिक रूप से खड़ा किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर करीब 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचा जा सके। इन प्रमुख स्थानों में पचगांव चौक, मानेसर, बिलासपुर चौक, सिधरावली कट, केएमपी एक्सप्रेसवे और सोहना रोड जैसे इलाके शामिल हैं।

एंबुलेंस में मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार हर एंबुलेंस में तीन सदस्यों की टीम तैनात होगी, जिसमें एक पैरामेडिक, एक सहायक और एक ड्राइवर शामिल होगा। एंबुलेंस में अत्याधुनिक लाइफ-सेविंग उपकरण लगाए गए हैं, जिनमें ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (AED), वाइटल मॉनिटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाएं शामिल हैं। इससे घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने से पहले ही प्राथमिक उपचार दिया जा सकेगा।

पिछले साल शुरू हुई थी सेवा

ब्लिंकिट की फ्री एंबुलेंस सेवा गुरुग्राम में पिछले साल 2 जनवरी को शुरू हुई थी। उस समय शुरुआत में केवल पांच एंबुलेंस तैनात की गई थीं। कंपनी के सीईओ अल्बिंदर ढींसा ने उस समय कहा था कि शहरों में तेज और भरोसेमंद एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है और ब्लिंकिट इसी समस्या के समाधान की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि इस सेवा का उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं बल्कि लोगों की जान बचाना है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले दो वर्षों में इस सुविधा को देश के अन्य बड़े शहरों तक भी विस्तार देना है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।