Hindi Newsएनसीआर NewsBlast at Nuh gun house causes panic, injures 4
नूह के गन हाउस में ब्लास्ट से हड़कंप, 4 घायल; धमाके की ये वजह सामने आई

नूह के गन हाउस में ब्लास्ट से हड़कंप, 4 घायल; धमाके की ये वजह सामने आई

संक्षेप:

हादसा इतना तेजी से हुआ कि आस-पास की दुकानों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

Jan 05, 2026 05:36 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नूह
share Share
Follow Us on

हरियाणा के नूह में गन हाउस में तेज धमाके की खबर सामने आई है। ये धमाका गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर जोगी पुर रोड के पास सत्यम गन हाउस में हुआ है। हादसा इतना तेजी से हुआ कि आस-पास की दुकानों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को CHC नूह में भर्ती कराया गया है। जानिए धमाके की क्या वजह सामने निकल कर आ रही है?

अब तक की जानकारी में सामने आया है कि सत्यम गन हाउस में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। शूटिंग गन की सफाई के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में गन साफ करने वाला कारीगर कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई। गन हाउस के मालिक ताहिर ने बताया कि वह घटना के समय दुकान में बैठे हुए थे। वर्कशॉप में कारीगर कल्लू शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली गन की सफाई कर रहा था। सफाई के लिए वह सीओ-2 गैस का उपयोग कर रहा था। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट इतना तेज था कि वर्कशॉप में लगे शीशे टूट गए। कारीगर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गन हाउस में रखी अन्य सभी गन पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वर्कशॉप का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
;;;