Hindi Newsएनसीआर NewsBJP-RSS leaders were target of PFI, says NIA while arguing on charge in Patiala House court Delhi
PFI के निशाने पर थे BJP-RSS के कुछ नेता, NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट को क्या-क्या बताया

PFI के निशाने पर थे BJP-RSS के कुछ नेता, NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट को क्या-क्या बताया

संक्षेप:

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को एनआईए द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 20 नेताओं और संगठन के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर दलीलें सुनीं। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि पीएफआई, भाजपा और आरएसएस नेताओं पर हमले का प्लान बना रहा था।  

Dec 21, 2025 02:17 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 20 नेताओं और संगठन के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर दलीलें सुनीं। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि पीएफआई, भाजपा और आरएसएस नेताओं पर हमले का प्लान बना रहा था। केंद्र सरकार ने 2022 में पीएफआई को बैन कर दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एनआईए के स्पेशल जज प्रशांत शर्मा की कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि भाजपा और आरएसएस के कुछ नेता पीएफआई के निशाने पर थे। कोर्ट ने एनआईए की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) राहुल त्यागी द्वारा दी गई दलीलें सुनीं। कोर्ट ने आरोपी व्यक्ति की ओर से दलीलें सुनने के लिए इस मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर को तय की है।

एनआईए ने कहा कि पीएफआई दूसरे धर्मों के खिलाफ युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था। कुछ बीजेपी और आरएसएस के नेता पीएफआई के निशाने पर थे।

एनआईए के वकील राहुल त्यागी ने यह भी कहा कि पीएफआई शरिया कानून के आधार पर खिलाफत स्थापित करने के लिए काम कर रहा था। उन्होंंने यह भी तर्क दिया कि पीएफआई देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

2022 में देशव्यापी कार्रवाई के दौरान एनआईए ने पीएफआई के कई नेताओं को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने पीएफआई को एक प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया था। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएफआई के नेताओं और अन्य लोगों के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।