Hindi Newsएनसीआर Newsbjp legislature party meet may be held on 16 feb in delhi know about indication on swearing in ceremony
चट सीएम का ऐलान, पट शपथ; 20 फरवरी तक दिल्ली को मिल सकती है BJP सरकार

चट सीएम का ऐलान, पट शपथ; 20 फरवरी तक दिल्ली को मिल सकती है BJP सरकार

संक्षेप: BJP सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका का दो दिवसीय दौरा समाप्त करके नई दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद नए सीएम का ऐलान होगा। इसके तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा की दी जाएगी।

Fri, 14 Feb 2025 06:13 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा में सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जैसे ही सीएम चेहरे का ऐलान होगा, उसके तुरंत बाद ही शपथ ग्रहण समारोह की डेट फाइनल कर दी जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि 16 से 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है। यही नहीं सीएम चेहरे पर पीएम मोदी की फाइनल मंजूरी मिलने के बाद 19 या 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर कई जगहों की चर्चा है। हालांकि ज्यादा संभावना इस समारोह के रामलीला मैदान में आयोजित होने को लेकर है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कब विधायक दल की बैठक?

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका का दो दिवसीय दौरा समाप्त करके नई दिल्ली लौट रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि 16 से 18 फरवरी के दौरान पार्टी के विधायक दल की बैठक हो सकती है। इसमें मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा और अनुमोदन होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर देंगे।

कब शपथ लेगी नई सरकार

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को आयोजित हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह किस जगह पर आयोजित होगा, अभी तक इस बारे में फैसला नहीं हो पाया है। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का चुनाव विधायकों में से ही किया जाएगा।

100 दिनों का एजेंडा सेट

राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुझे लगता है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद 20 फरवरी तक नई सरकार का गठन हो जाएगा। नई सरकार 19 या 20 फरवरी के आसपास काम करना शुरू कर देगी। सिरसा ने आगे कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, शहर में स्वच्छता सुनिश्चित करना और वायु एवं यमुना पलूशन से निपटने के लिए काम शुरू करना 100 दिनों के भीतर नई सरकार की प्राथमिकताएं होंगी।

मंत्रियों पर काफी कवायद पूरी

भाजपा सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेश आते ही इस बारे में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। मंत्रियों को लेकर अधिकांश कवायद पूरी हो चुकी है और अब शीर्ष नेतृत्व को फैसला लेना बाकी है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों को लेकर भी सूची लगभग तैयार है। इसमें सभी वर्गों व समुदायों को प्रतिनिधत्व दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में इन 8 में से 3 विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय, एक केजरीवाल का भी साथी
ये भी पढ़ें:दिल्ली की हार से अलर्ट पंजाब की AAP सरकार, कर्मचारी और EWS को साधने वाले कई ऐलान
ये भी पढ़ें:दिल्ली में BJP नहीं बनाएगी कोई डिप्टी सीएम; मंत्रियों की लिस्ट तैयार, क्या संकेत

सभी समीकरणों पर विचार

दिल्ली में बीते शनिवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 48 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। इसके बाद शुरू हुए बैठकों के दौर में केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली के पार्टी सांसदों व कई विधायकों के साथ चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में भाजपा नए चेहरे को तय करने में सभी सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों पर विचार कर रही है। पहली बार चुने गए विधायक से लेकर अनुभवी विधायकों के नामों पर भी विचार किया गया है।

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।