सौरव दास पर 2 करोड़ का मानहानि का केस, गौरव भाटिया का फेक फोटो शेयर कर फंस गए CJP नेता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने कहा, '​ना कोई सोशल मीडिया ट्रायल, ना बयानों की जंग। सिर्फ तथ्य, सबूत और कानून का राज। सच की परीक्षा वहीं होगी जहां होनी चाहिए यानी अदालत में।'

BJP leader Gaurav Bhatia filed 2 crore defamation case on CJP leader Saurav Das and others
सौरव दास पर 2 करोड़ का मानहानि का केस; हाई कोर्ट पहुंचा गौरव भाटिया और CJP नेताओं का विवाद

सुप्रीम कोर्ट के वकील और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास समेत दो अन्य नेताओं अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका पर 2 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा कर दिया है। जिस पर बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। यह केस उन्होंने बीते दिनों सौरव दास द्वारा शेयर की गई एक फेक फोटो को लेकर किया है, जिसमें भाटिया के हवाले से हिंदूवादी इंफ्लूएंसर स्वतंत्र कुमार को लेकर टिप्पणी करना बताया गया था।

इसके बाद भाटिया ने सौरव से 24 घंटे के अंदर पोस्ट डिलीट करने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा था, जिसके बाद सौरव ने वह पोस्ट तो डिलीट कर दी थी, लेकिन माफी नहीं मांगी थी। जिसके बाद अब भाटिया ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन पर 2 करोड़ रुपए का मुकदमा कर दिया है। भाटिया ने अपने केस में CJP नेताओं पर AI-जनरेटेड फर्जी ग्राफिक फोटो शेयर करने और उसे वायरल करने का आरोप लगाया है। इस फोटो में भाटिया पर झूठा आरोप लगाया गया था कि उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज को 'दिमागी नक्सल' और 'जातिवादी' कहा था।

'…तब कानून अपनी लकीर खींचता है'

इस केस के बारे में भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा, 'जब आरोप अपनी सीमा लांघते हैं, तब कानून अपनी लकीर खींचता है। ​2 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा। कल यह मानहानि मामला माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगा।'

भाटिया बोले- सिर्फ तथ्य, सबूत और कानून का राज

अपनी पोस्ट में आगे उन्होंने बताया कि सच की परीक्षा वहीं होगी, जहां होनी चाहिए, यानी अदालत में। उन्होंने लिखा, '​ना कोई सोशल मीडिया ट्रायल। ना बयानों की जंग। सिर्फ तथ्य, सबूत और कानून का राज। सच की परीक्षा वहीं होगी जहां होनी चाहिए—अदालत में।' इसके बाद शेयर की एक अन्य पोस्ट में भाटिया ने लिखा, 'कल अदालत में गूंजेगी हर ठोस दलील, झूठ के ताबूत में ठोकी जाएगी आखिरी कील।’

क्या है यह पूरा विवाद?

सौरव दास ने एक्स पर जो पोस्ट शेयर किया था, उसमें एक मीडिया संस्थान का नाम था और नीचे गौरव भाटिया के हवाले से बयान लिखा था, 'स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवा दिमागी नक्सली है उसके अंदर जातिवादी जहर भरा हुआ था। भाजपा सरकार से इसका कोई लेना नहीं है।' इस बयान के नीचे गौरव भाटिया के नाम के साथ भाजपा नेता लिखा हुआ था और उनकी तस्वीर लगी हुई थी। इसी फोटो को सौरव दास ने 'नो कमेंट्स अगेन' (कुछ नहीं कहूंगा) लिखकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

गौरव भाटिया ने कॉकरोच पार्टी के नेताओं पर किया 2 करोड़ का केस

सौरव की पोस्ट पर क्या बोले थे भाटिया

सौरव दास की उसी पोस्ट को शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने इसे फर्जी बताया था, साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा था, 'यह एक फर्जी (फेक) पोस्ट है, इसे डिलीट करके माफी मांगने के लिए आपके पास 24 घंटे हैं।' वहीं भाटिया की इस पोस्ट के बाद जब सौरव दास ने अपनी वह पोस्ट डिलीट कर दी तो इसके बाद शेयर की एक अन्य पोस्ट में भाटिया ने लिखा था, 'पोस्ट को डिलीट होने में केवल 83 मिनट लगे, लेकिन बिना शर्त माफी अभी भी नहीं मांगी गई है। अगर बिना शर्त माफी नहीं मांगी गई, तो कल FIR दर्ज हो सकती है। प्रोपेगैंडा फैलाकर बस पोस्ट डिलीट करके भाग नहीं सकते।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसौरव दास पर 2 करोड़ का केस, गौरव भाटिया का फेक फोटो शेयर कर फंस गए CJP नेता