Hindi Newsएनसीआर NewsBJP has accused Atishi of insulting Guru Tegh Bahadur and demanded her membership revoked
BJP का आतिशी पर गुरु तेग बहादुर जी के अपमान का आरोप, वीडियो शेयर कर की सदस्यता रद्द करने की मांग

BJP का आतिशी पर गुरु तेग बहादुर जी के अपमान का आरोप, वीडियो शेयर कर की सदस्यता रद्द करने की मांग

संक्षेप:

मंत्री वर्मा ने कहा कि देश का हर नागरिक गुरु तेग बहादुर जी के हुए अपमान से आहत है और इस बात से हमें भी चोट लगी है। इसके साथ ही वर्मा ने बताया कि कल जो सदन में आतिशी ने कहा है उसकी कॉपी हमने स्पीकर को दे दी है।

Jan 07, 2026 04:26 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के अपमान का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी लिखा है। इस बारे में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार को विधानसभा में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर चर्चा की गई थी, जिससे विपक्ष की नेता आतिशी नदारद रहीं। इसके साथ ही वर्मा ने इस दौरान आतिशी पर गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का मजाक उड़ाने और अपमान करने का आरोप भी लगाया। वर्मा ने कहा कि आतिशी ने जो कहा उसे हम अपने पत्र में लिख भी नहीं पा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रवेश वर्मा बोले- हम गुरुजी के अपमान से आहत

अपने पत्र की जानकारी देते हुए प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा, ‘सभी साथी विधायकों ने आतिशी द्वारा किए अपमान के मुद्दे को उठाया, जिसके बाद स्पीकर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।’ आगे उन्होंने कहा, ‘अभी हम सभी ने स्पीकर महोदय को पत्र दिया है कि आतिशी जी के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए उनकी सदस्यता को रद्द किया जाना चाहिए और इसको टाइम बाउंड करना चाहिए। क्योंकि इस बात से ना केवल सदन बल्कि देश का हर नागरिक इस बात से आहत है।’

'हमें उम्मीद है रद्द होगी आतिशी जी की सदस्यता'

मंत्री वर्मा ने आगे कहा, ‘हमें चोट लगी है कि देश की अखंडता को मजबूत करने के लिए हमारे गुरुओं ने पूरे परिवार के साथ शहादत दी, और आम आदमी पार्टी की नेता और सदन की विपक्ष की नेता आतिशी द्वारा जो मजाक उड़ाया गया और अपशब्द कहे गए, उसे हम अपने पत्र में भी नहीं लिख पा रहे थे। इसलिए कल उन्होंने सदन में जो कुछ भी कहा उसका एक-एक शब्द अपने पत्र में अटैच करके स्पीकर महोदय को दिया है और हमें उम्मीद है कि आतिशी जी की सदस्यता रद्द होगी।’

उधर मंगलवार को आतिशी ने सदन में जो कुछ भी कहा उसका वीडियो दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के तुर्कमान गेट पर बवाल के बीच क्यों पहुंचे थे UP के सपा सांसद नदवी?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मस्जिद के पास क्यों गरजा MCD का बुलडोजर? ये थी वजह

कपिल मिश्रा ने शेयर किया विधानसभा में हुई घटना का वीडियो

कपिल मिश्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि 'कल (मंगलवार) जब दिल्ली विधानसभा में हो रहा था गुरुओं का सम्मान, तब नेता विपक्ष आतिशी ने बहुत भद्दी और शर्मनाक भाषा का इस्तेमाल किया। खुद सुनिए ...क्या ऐसे व्यक्ति को पवित्र सदन में रहने का अधिकार है?'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।