bjp election campaign to start with two rallies of pm modi candidates list expected to out soon PM मोदी की दो रैलियों से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार, उम्मीदवारों की लिस्ट कब तक आने के आसार?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़bjp election campaign to start with two rallies of pm modi candidates list expected to out soon

PM मोदी की दो रैलियों से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार, उम्मीदवारों की लिस्ट कब तक आने के आसार?

दिल्ली दंगल में भाजपा प्रधानमंत्री के दो बड़े कार्यक्रमों के सहारे ताल ठोकेगी। 26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी। दोनों स्थानों पर दिल्ली से जुड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। गौरव त्यागीWed, 25 Dec 2024 06:26 AM
share Share
Follow Us on
PM मोदी की दो रैलियों से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार, उम्मीदवारों की लिस्ट कब तक आने के आसार?

दिल्ली दंगल में भाजपा प्रधानमंत्री के दो बड़े कार्यक्रमों के सहारे ताल ठोकेगी। 26 वर्ष से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा मोदी के कार्यक्रमों के जरिए चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेगी। दोनों स्थानों पर दिल्ली से जुड़ी विकास योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। विकास योजनाएं और पीएम के चेहरे के सहारे भाजपा दिल्ली में 10 वर्ष से काबिज आप को चुनौती देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को रोहणी के जापानी पार्क में कार्यक्रम कर मेट्रो फेज-चार का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन न्यू अशोक नगर तक नमो भारत का परिचालन शुरू हो सकता है। इसके बाद तीन जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कार्यक्रम किया जाएगा। यहां पीएम दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के दो चरणों का उद्घाटन कर सकते हैं। दोनों कार्यक्रमों में दिल्ली से जुड़ी अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन किया जा सकता है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी किया जा सकता है। भाजपा ने संगठन स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के दो बड़े इलाकों में पीएम के कार्यक्रमों के बाद भाजपा अन्य नेताओं के कार्यक्रम क्षेत्रवार लगाएगी।

आचार संहिता लगते ही काम रुकेंगे

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इसी के आसपास चुनाव आयोग राजधानी में चुनावों को घोषणा कर सकता है। इसके बाद दिल्ली में आचार संहिता लग जाएगी और विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास रुक जाएगा।

सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी

भाजपा ने विधानसभा सीटों पर अभी पहली सूची जारी नहीं की है। आप के अलावा कांग्रेस भी अपनी दूसरी सूची जारी कर चुकी है, लेकिन भाजपा में अभी मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम के कार्यक्रमों के बाद सूची जारी होने की संभावना है। भाजपा बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना और सीटों के समीकरणों के आधार पर गुणा-भाग में जुटी है। प्रदेश स्तर पर चर्चा के बाद नामों को आलाकमान के पास भेज दिया गया है। केंद्रीय नेताओं की सहमति के बाद पहली सूची जारी की जाएगी। इसमे पूर्व सांसदों के नाम भी शामिल हो सकते हैं।