बिट्टू बजरंगी संग पूजा नहीं महविश की होती शादी, दुल्हन बनकर करती बड़ा कांड; फिर क्यों पलट गई

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के साथ शादी को लेकर हुई ठगी की पूरी कहानी अब पुलिस सामने ला चुकी है। पुलिस ने ठगी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बिट्टू बजरंगी मालदार नहीं लगा इसलिए सिर्फ 40 हजार लेकर छोड़ा। शादी के बाद होती बड़ी लूट।

Bittu Bajrangi

नूंह हिंसा मामले में आरोपी और गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी संग शादी के नाम पर हुई धोखाधड़ी की अब पूरी कहानी सामने आ गई है। इसके पीछे एक बड़ा गिरोह था जिसकी महिला सदस्यों से किसी की शादी कराई जाती थी। दुल्हन कुछ दिन पत्नी बनकर रहती थी और फिर लूटपाट करके भाग जाती थी। बिट्टू बजरंगी के साथ भी यही सब होने वाला था, लेकिन जब दुल्हन और उसके साथी बिट्टू बजरंगी के घर आए तो उन्होंने देख लिया था कि वह 'मालदार' नहीं है। इसलिए उन्होंने 40 हजार रुपये की ठगी करके ही शादी से इनकार कर दिया था। पुलिस ने ठगी करने वाले दंपति समेत पांच आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने शादी कराने का झांसा देकर 40 हजार रुपये से अधिक की ठगी की थी। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी दानिश चमन, महविश दानिश, सचिन, बुलंदशहर निवासी संजीव और प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह की मास्टरमाइंड रानी उर्फ लक्ष्मी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, संजय एन्क्लेव निवासी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी कराने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये से अधिक की ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका परिचित बंटी उर्फ अविनाश उसे शादी कराने के लिए अलीगढ़ की एक महिला रानी के संपर्क में लेकर गया। रानी ने उसे दो-तीन बार अलीगढ़ बुलाकर युवतियां दिखाई, लेकिन बात नहीं बनी।

शिकायतकर्ता के मोबाइल पर महविश दानिश की फोटो पूजा बताकर भेजी गई, जिसे उसने पसंद कर लिया। पांच सितंबर 2025 को आरोपी युवती के परिजन फरीदाबाद आ पहुंचे। प्रदीप ने खुद को लड़की का चाचा, संजीव ने काका, सचिन ने बिचौलिया, दानिश ने भाई बताकर विश्वास जीत लिया। आरोपियों ने टीके के नाम पर 11 हजार रुपये और शादी की तैयारियों के लिए 30 हजार रुपये ले लिए।

पत्नी को आरोपी ने बहन बताया था

अपराध शाखा प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी महिला महविश दानिश और उसका पति दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी पत्नी का भाई बना था। उन्होंने बताया कि जिस घर से मोटा माल मिलने की उम्मीद होती है तो महिला शादी करके 10-12 दिन तक घर में रहती है। शादी से पहले ये दूल्हे के घर जाते हैं। इसका मकसद यह होता है कि यहां शादी करने के बाद माल मिलेगा या नहीं। आरोपी शिकायतकर्ता के घर भी आए थे। उन्होंने शिकायतकर्ता के घर के हालात देखे तो पता चला कि यहां कुछ हाथ नहीं लगने वाला है। इस वजह से उन्होंने शादी नहीं की।

पहले भी कई लोगों को ठग चुके

आरोपियों ने सात सितंबर 2025 को अलीगढ़ के एक मंदिर में शादी कराने का वादा किया, लेकिन तय तारीख पर बिट्टू बजरंगी मंदिर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी इसी तरह लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। महिला आरोपी महविश दानिश पहले भी शादी के नाम पर ठगी के दो मामलों में जेल जा चुकी है। इसके अलावा प्रदीप भी अलीगढ़ और डासना जेल में बंद रह चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा की टीम इस गिरोह की मास्टरमाइंड रानी उर्फ लक्ष्मी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बिट्टू बजरंगी ने कहा था- हत्या की थी साजिश

गत वर्ष शादी के नाम पर ठगी होने पर शिकायतकर्ता बिट्टू बजरंगी ने प्रेसवार्ता कर दावा किया था कि शादी का झांसा देकर उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस को इस पहलू से इस मामले की जांच करनी चाहिए। इससे पहले भी बिट्टू बजरंगी का विवादों से नाता रहा है। नूंह हिंसा से बजरंगी सुर्खियों में आया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से एक वर्ग में आक्रोश पैदा हो गया था। पुलिस ने बजरंगी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।