दिल्ली में ‘टेस्ट ड्राइव’ के नाम पर बाइक चोरी का खेल! 2.5 महीने में 9 वारदात, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी में बाइक चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोपी ‘टेस्ट ड्राइव’ के बहाने शोरूम से ही महंगी बाइक लेकर फरार हो जाता था।

राजधानी दिल्ली में बाइक चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोपी ‘टेस्ट ड्राइव’ के बहाने शोरूम से ही महंगी बाइक लेकर फरार हो जाता था। रोहिणी के डीसीपी शशांक जैसवाल ने बताया कि आरोपी हाल ही में एक बाइक कंपनी में इंटर्नशिप कर चुका था, जिसका उसने गलत फायदा उठाया। वह अलग-अलग बाइक शोरूम में फर्जी आईडी दिखाकर टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक लेता और मौका मिलते ही कर्मचारियों को धक्का देकर फरार हो जाता था।
पुलिस के मुताबिक, हाई-एंड बाइक्स की तेज रफ्तार का फायदा उठाकर आरोपी आसानी से बच निकलता था। पिछले ढाई महीने में उसके खिलाफ 9 मामले दर्ज हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने 22 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की 6 बाइक बरामद कर ली हैं, जबकि 3 और बाइक्स की बरामदगी की कोशिश जारी है।
अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने हाल के दिनों में गैंगस्टर्स, अवैध शराब, ड्रग्स और जुए के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। पिछले 4 दिनों में पुलिस ने 14,000 से ज्यादा अवैध शराब की बोतलें जब्त की हैं। इसके साथ ही एक टेंपो, स्कूटर और कार भी बरामद की गई है। वहीं, अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 से ज्यादा हथियार जब्त किए गए हैं। अगर पिछले 20 दिनों का आंकड़ा देखें, तो 20 से अधिक हथियार बरामद किए जा चुके हैं।
पुलिस का दावा
हमने गैंगस्टर्स, अवैध शराब, ड्रग्स और भी कई तरह के अपराधों के खिलाफ अभियान चलाया है। हमने कहीं भी ढिलाई नहीं बरती है, जो भी ऑर्गनाइज्ड क्राइम हो रहे हैं, उन्हें खत्म करने का अभियान चलाया जा रहा है। रोहिणी पुलिस का कहना है कि इलाके में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

