Hindi Newsएनसीआर Newsbike taxi driver account 331 crore link with gujarat leader
बाइक टैक्सी वाले के खाते में मिले 331 करोड़ रुपये का गुजरात के नेता से क्या लिंक

बाइक टैक्सी वाले के खाते में मिले 331 करोड़ रुपये का गुजरात के नेता से क्या लिंक

संक्षेप:

ईडी अधिकारियों ने बताया कि 1xBet सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े लेनदेन की पड़ताल करते हुए वह बाइक टैक्सी ड्राइवर के खाते तक पहुंचे जिसमें 331.36 करोड़ रुपये थे। 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच यह रकम खाते में जमा कराई गई थी। एक करोड़ रुपये की राशि का लिंक गुजरात के एक नेता से जुड़ा।

Nov 29, 2025 10:22 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बाइक टैक्सी चलाने वाले के खाते में 331 करोड़ रुपये... यह पढ़कर जितना आप चौंके हैं उतने ही हैरान प्रवर्तन निदेशलाय (ईडी) के अधिकारी भी रह गए। अवैध सट्टेबाजी से अर्जित धन की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करते हुए ईडी के अधिकारी दो कमरों वाली झोपड़ी तक पहुंचे जहां वह 'अरबपति' रहता है और सुबह से शाम तक बाइक चलाकर दाल-रोटी का इंतजाम करता है। रकम के इस्तेमाल का लिंक गुजरात के एक नेता से भी जुड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईडी अधिकारियों ने बताया कि 1xBet सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े लेनदेन की पड़ताल करते हुए वह बाइक टैक्सी ड्राइवर के खाते तक पहुंचे जिसमें 331.36 करोड़ रुपये थे। 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच यह रकम खाते में जमा कराई गई थी। कुछ ही महीनों के भीतर इतने बड़े पैमाने पर हुए ट्रांजेक्शन को देखकर ईडी अफसरों को गड़बड़ी की आशंका हुई और उन्होंने अकाउंट में दिए गए पते पर छापेमारी की तो हैरान रह गए।

अधिकारियों ने जो पाया कि अकाउंट से भले ही वह शख्स अरबपति है, लेकिन जिंदगी उसकी तंगहाली में गुजर रही है। दो कमरे वाली झोपड़ी में वह किसी तरह अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहा है। सुबह से शाम तक बाइक पर सवारी ढोता है। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसे ना तो यह खबर थी कि खाते में इतने पैसे आ गए हैं और ना ही यह पता है कि पैसा किसका है।

केंद्रीय जांच एजेंसी को शक है कि खाते का इस्तेमाल 'म्यूल' के तौर पर हो रहा था। म्यूल अकाउंट ऐसा खाता होता है जिसे फर्जी कागजातों के जरिए खोला जाता है और अपराधी इनका इस्तेमाल अवैध धन के लेनदेन के लिए करते हैं। खातों से हुए लेनदेन को देखने के बाद जांच का दायरा राजस्थान से गुजरात तक फैल गया है।

गुजरात के नेता का कैसे आया नाम

पड़ताल के दौरान जांचकर्ताओं ने पाया कि इसी अकाउंट से 1 करोड़ रुपये उदयपुर में हुई एक शाही शादी पर खर्च किए गए थे। लग्जरी डेस्टिनेशन वेटिंग गुजरात के एक युवा नेता से जुड़ी हुई है, जो एक राष्ट्रीय पार्टी के हैं। नेताजी को जल्द ही ईडी पूछताछ के लिए बुला सकती है। ईडी अफसरों के मुताबिक पैसा अलग-अलग कई सोर्स से ड्राइवर के अकाउंट में आया और फिर संदिग्ध खातों में ट्रांसफर भी किया गया। इसका एक सोर्स अवैध सट्टेबाजी कारोबार तक पाया गया। इसी 1xBet सट्टेबाजी से जुड़े केस में हाल ही में ईडी ने दो पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना की करोड़ों की सपत्ति जब्त की है।

ये भी पढ़ें:ED को बाइक टैक्सी चालक के खाते में मिले 331 करोड़ रुपये, छापे में बड़ा सच उजागर
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।