Hindi Newsएनसीआर Newsbhukamp in haryana earthquake in jhajjar according to national centre for seismology ncs
हरियाणा के झज्जर में भूकंप, क्या तीव्रता और कितनी गहराई पर था केंद्र?

हरियाणा के झज्जर में भूकंप, क्या तीव्रता और कितनी गहराई पर था केंद्र?

संक्षेप:

हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक दिन पहले ही राजस्थान के माउंट आबू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। माउंट आबू की पहाड़ियों को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। झज्जर में आए भूकंप की क्या थी तीव्रता और कितनी गहराई पर था केंद्र? जानें…

Sun, 10 Aug 2025 05:24 PMKrishna Bihari Singh एएनआई, झज्जर
share Share
Follow Us on

हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप रविवार को दोपहर के वक्त हरियाणा के झज्जर में आया। रिक्टर स्कल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में बताया गया कि भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 16:10:05 बजे आया। इसका केंद्र झज्जर में ही 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जाता है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। माउंट आबू में शनिवार रात को करीब नौ बजकर तीन मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए। बताया जाता है कि भूंकप के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले माउंट आबू की पहाड़ियों से तेज आवाज आने के साथ धरती कांप उठी।

यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, माउंट आबू में करीब 30 सेकंड से अधिक समय तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए। यहां तक कि रेस्तरां में खाना खा रहे लोग भी बाहर निकल आए।

बताया जाता है कि भूकंप के झटके इतने तेज महसूस किए गए कि टेबल पर रखे पानी के गिलास गिर गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई।

हाल ही में रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इस भूकंप के कुछ ही दिन बाद रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप पर एक ज्वालामुखी फट गया था। ज्वालामुखी विस्फोट के साथ 7.0 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया था। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, बीते 600 वर्षों में क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी में हुआ यह पहला विस्फोट है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।