Hindi Newsएनसीआर Newsbhangel elevated road trial open noida phase 2 traffic easy
नोएडावालों के लिए गुड न्यूज! आखिरकार खुल गया भंगेल एलिवेटेड रोड, फेज-2 का सफर 10 मिनट में

नोएडावालों के लिए गुड न्यूज! आखिरकार खुल गया भंगेल एलिवेटेड रोड, फेज-2 का सफर 10 मिनट में

संक्षेप:

नोएडा में बनकर तैयार भंगेल एलिवेटेड रोड को आखिरकार मंगलवार को परीक्षण के तौर पर खोल दिया गया है, जिससे नोएडा से फेज-2 की ओर जाने वाले लोगों का एक-दो घंटे का सफर अब महज 5 से 10 मिनट में पूरा हो जाएगा और यातायात आसान होगा।

Nov 19, 2025 06:20 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

भंगेल एलिवेटेड रोड आखिरकार मंगलवार को परीक्षण के तौर पर शुरू कर दिया गया। इसके खुलते ही नोएडा से फेज-2 की ओर का सफर आसान हो गया। अब जहां लोगों को एक-दो घंटे एक्स्ट्रा लग रहे थे वही सफर महज 5 से 10 मिनट में पूरा होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एलिवेटेड रोड के न खुलने से लोगों की परेशानियों पर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने इस महीने ‘खत्म करो इंतजार’ मुहिम के तहत लगातार खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद किसानों और आम लोगों ने भी आवाजें उठाईं। दादरी-सूजरपुर-छलेरा-डीएससी-रोड पर बना एलिवेटेड रोड करीब ढाई महीने से बनकर तैयार था। यह एलिवेटेड रोड सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू के एनएसईजेड के स्थित गंदे नाले के पास तक बना है।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री से इसका शुभारंभ कराना चाहते थे, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण उद्घघाटन कार्यक्रम टलता जा रहा था। इससे लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा। भाकियू लोकशक्ति ने सोमवार को बैठक कर मंगलवार को इसे खोलने का ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि करीब 15 साल पहले बने महामाया फ्लाईओवर का भी इसी तरह शुभारंभ नहीं हो रहा था। लोगों ने इसे खुद ही खोल दिया था।

नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए भंगेल एलिवेटेड रोड को अभी परीक्षण के तौर पर खोला गया है। कुछ समय बाद इसका आधिकारिक रूप से शुभारंभ कराया जाएगा।

एलिवेटेड रोड के नहीं खुलने से लोगों को महर्षि आश्रम, सलारपुर, सेक्टर-110, 92 होते हुए नोएडा से फेज टू की ओर आना-जाना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों को करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। इसके अलावा इस सफर को पूरा करने में एक से दो घंटे अतिरिक्त भी लग रहे थे। अगर सबकुछ सामान्य रहा तो अब यह सफर 5 से 10 मिनट में पूरा हो जाएगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।