भंगेल एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भरने को हो जाएं तैयार, नोएडा अथॉरिटी ने बताई ओपनिंग डेट

लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा। हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bhangel Elevated Road : नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा यानी डीएससी रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड के लिए बिटुमिन डालने का काम सोमवार को पूरा हो गया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि एलिवेटेड रोड का काम अगले महीने तक पूरा कर इसे लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है। 

Bhangel Elevated Road Noida,

नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा यानी डीएससी रोड पर बन रहे भंगेल एलिवेटेड रोड के लिए बिटुमिन डालने का काम सोमवार को पूरा हो गया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि एलिवेटेड रोड का काम अगले महीने तक पूरा कर इसे लोगों के लिए शुरू करने की तैयारी है।

भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज टू के पास नाले तक हो रहा है। इसके निर्माण पर 608 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि अब लाइटिंग और एंट्री-एग्जिट वाले रास्तों पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा। एलिवेटेड रोड के प्रत्येक कर्व पर कवरिंग शीट भी लगाई जाएगी, ताकि रोड पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड रोड पर वाहन चलने शुरू होने के बाद ही नीचे वाली सड़क बनाने का काम शुरू होगा। इसके अलावा एलिवेटेड पर चढ़ने और उतरने के लिए दो-दो लूप बनाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। लूप बनाने का काम छह महीने में पूरा होगा। इनके बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि पहले एलिवेटेड रोड पर आवाजाही शुरू हो। इसके अलावा अब तक लूप का निर्माण शुरू नहीं करने की यह वजह भी थी कि इससे एलिवेटेड रोड का काम प्रभावित होता। ऐसे में लूप का निर्माण बाद में कराने का निर्णय लिया गया।

ढाई साल की देरी से काम चल रहा : यह परियोजना पहले से ही करीब ढाई साल की देरी से चल रही है। इसका काम जून 2020 में शुरू किया गया था। दिसंबर 2022 तक काम पूरा कर लिया जाना चाहिए था।

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दबाव कम होगा

भंगेल एलिवेटेड रोड के शुरू होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। लोग चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी या कालिंदी कुंज की तरफ से आकर इस एलिवेटेड रोड के जरिए सूरजपुर के अलावा ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग क्षेत्र में जा सकेंगे। अभी ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास व्यस्त समय में वाहनों की कतार लगती है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

लूप के लिए टेंडर जारी होंगे

इस एलिवेटेड रोड के लिए सेक्टर-49-107 चौराहे पर दोनों ओर दो-दो लूप बनाए जाने प्रस्तावित हैं। सेक्टर-37 से आकर सेवन एक्स सेक्टरों की ओर जाने के लिए हनुमान मूर्ति के पास लूप उतरेगा। इसी तरह सेवन एक्स से फेज टू की ओर से सूरजपुर की ओर जाने वालों के लिए लूप चढ़ाया जाएगा। इसके दूसरी तरफ सेक्टर-107 की ओर चढ़ने- उतरने के लिए लूप बनाए जाएंगे। एलिवेटेड रोड पर वाहनों की आवागमन शुरू होने के बाद इनके लिए टेंडर जारी होंगे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsभंगेल फ्लाईओवर पर फर्राटा भरने को हो जाएं तैयार,नोएडा अथॉरिटी ने बताई ओपनिंग डेट