नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड के 4 लूप बनाने का काम अगले माह होगा शुरू, कई सेक्टरों तक लाभ, दादरी जाना भी आसान

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Bhangel Elevated Road : नोएडा में लंबे इंतजार के बाद 4.5 किलोमीटर लंबे भंगेल एलिवेटेड रोड के 4 लूप बनाने का काम अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। इनके बनने से जहां आसपास लगते कई सेक्टरों को जाम से राहत मिलेगी, वहीं दादरी की ओर जाना भी आसान हो जाएगा।

Bhangel elevated road view in Noida
भंगेल एलिवेटेड रोड

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड (Bhangel Elevated Road) पर चढ़ने-उतरने के लिए बनने वाले चार लूप का काम अगले महीने से शुरू होगा। बारिश के मौसम के चलते अभी इसका काम शुरू नहीं करने का निर्णय लिया गया है। काम शुरू होने के बाद इनको बनने में करीब दो साल का समय लगेगा।

एलिवेटेड रोड के लूप बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण एजेंसी का चयन कर चुका है। मेहता कंस्ट्रक्शन कंपनी को इसका जिम्मा दिया गया है। अब एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस महीने के अंत तक एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, लेकिन काम 20 सितंबर के बाद शुरू कराया जाएगा। इसकी वजह यह है कि अभी बारिश का मौसम चल रहा है। इस दौरान खुदाई से संबंधित स्थानों से निकलने वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा वाहनों के रास्तों में बदलाव भी करना पड़ेगा। इन वजहों से अभी प्राधिकरण ने लूप बनाने के लिए काम शुरू नहीं कराने का निर्णय लिया है।

कई सेक्टरों के लोगों को लाभ मिलेगा

अधिकारियों ने बताया कि यह चारों लूप साढ़े सात मीटर चौड़े और 500 मीटर लंबे होंगे और एलिवेटेड रोड के नीचे सेक्टर-49-107 चौराहे पर बनाए जाएंगे। इस पर 51 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह चारों लूप अगस्त 2028 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। डीएससी एलिवेटेड रोड के आसपास डेढ़ से दो लाख लोग रहते हैं।

सूरजपुर, दादरी की ओर जाना आसान हो जाएगा

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आकर एलिवेटेड रोड का प्रयोग कर सेक्टर-49 हनुमान मूर्ति की तरफ उतरकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। लूप के जरिए एलिवेटेड रोड का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, दादरी की ओर जा सकेंगे।

बता दें कि, दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग स्थित भंगेल एलिवेटेड रोड साढ़े चार किलोमीटर लंबा है, जो सेक्टर-41 आगाहपुर गांव के सामने से शुरू होकर फेज टू के गंदे नाले के पास तक बना हुआ है। पिछले साल 18 नवंबर को यह रोड यातायात के लिए शुरू हुआ था। नोएडा से सीधे फेज-2 की ओर आने-जाने वाले लोग और वाहन चालक ही अब तक इस एलिवेटेड रोड का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। बीच में कोई लूप नहीं होने के कारण एलिवेटेड रोड के आसपास रहने वालों को इसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। 4 लूप बनने से एलिवेटेड रोड के नीचे दादरी रोड पर जाम की समस्या दूर होगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsभंगेल एलिवेटेड रोड के 4 लूप बनाने का काम अगले माह होगा शुरू, कई सेक्टरों तक लाभ