बैंक्वेट हॉल से 500 मीटर तक ही निकलेगी बारात, गाजियाबाद में जाम से निपटने को नए नियम

बैंक्वेट हॉल से 500 मीटर तक ही निकलेगी बारात, गाजियाबाद में जाम से निपटने को नए नियम

संक्षेप:

गाजियाबाद शादियों और लग्न के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को होटल और बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ बैठक की है। इसमें बैंक्वेट हॉल से 500 मीटर तक ही बारात निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

Nov 07, 2025 10:12 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद शादियों और लग्न के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को होटल और बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ बैठक की है। इसमें बैंक्वेट हॉल से 500 मीटर तक ही बारात निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में अधिकारियों ने बैंक्वेट हॉल संचालकों को आयोजन की पूर्व सूचना देने और यातायात सुचारू रखने के लिए निजी मार्शल तैनात करने सहित अन्य दिशा-निर्देश भी दिए। एडिशनल सीपी ट्रैफिक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में शहर के होटल और बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ बैठक की गई। बैठक में विवाह समारोहों और बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संचालकों से सहयोग मांगा और स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए गए।

एडिशनल सीपी ने कहा कि विवाह सीजन में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए आयोजकों का सहयोग जरूरी है। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन, एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद और ट्रैफिक निरीक्षकों के अलावा करीब 70 बैंक्वेट हॉल और होटल संचालक मौजूद रहे।

इन नियमों का पालन करना होगा

■ शादी समारोह या बड़े कार्यक्रम की सूचना आयोजन से दो दिन पहले ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9643322904 और ईमेल आईडी adcp-traffic.gz@up. gov.in पर देना अनिवार्य होगा।

■ बारात चढ़ने की दूरी बैंक्वेट हॉल से 500 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

■ संचालक अपने स्तर से निजी मार्शल तैनात करेंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो।

■ किसी भी कार्यक्रम में हवाई फायरिंग सख्त रूप से प्रतिबंधित होगी, उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

■ सभी बैंक्वेट और होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना और उनकी सक्रियता की जांच करना अनिवार्य होगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।