काम की बात: बारापुला फेज-3 अगले महीने शुरू होने की उम्मीद, मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल फ्री होगा सफर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Barapullah Phase-3 Project : दिल्ली में बारापुला फेज-3 प्रोजेक्ट पूरा होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इसके अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है, जिससे 9 किलोमीटर लंबे इस नए रूट पर मयूर विहार से एम्स तक का सफर सिग्नल फ्री होगा।

 A view of newly constructed Barapullah Phase-3 project in Delhi
दिल्ली में हाल ही में बने बारापुल्ला फेज-3 प्रोजेक्ट का दृश्य

Barapullah Phase-3 Project : दिल्ली में बारापुला का तीसरा फेज आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। मयूर विहार से सराय काले खां तक इस फ्लाईओवर के बनने से मयूर विहार से एम्स तक वाहन चालकों को सिग्नल मुक्त सफर मिलेगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा जल्द ही इसे यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी का जा रही है। इसका उद्घाटन करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर उनसे समय मांगा है। सूत्रों का कहना है कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन हो सकता है। बारापुला फ्लाईओवर पर फिलहाल एम्स से सराय काले खां तक सिग्नल मुक्त सफर चल रहा है।

एम्स से मयूर विहार तक 9 KM लंबाई

एम्स के पास से शुरू होने वाले इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा सराय काले खां, जबकि दूसरा डीएनडी पर समाप्त होता है। बारापुला के तीसरे फेज में सराय काले खां से मयूर विहार तक लगभग 3.5 किलोमीटर का विस्तार किया गया है। इसके तैयार होने से एम्स से मयूर विहार तक इसकी कुल लंबाई 9 किलोमीटर हो गई है।

बीते 22 जून को फ्लाईओवर का आखिरी स्लैब रखा गया था। इसके बाद फ्लाईओवर को वाहनों के लिए तैयार करने का अंतिम कार्य किया जा रहा था। इस सप्ताह निर्माण कार्य करने वाली कंपनी ने पीडब्ल्यूडी को फ्लाईओवर के तैयार होने की जानकारी दे दी है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों ने बताया कि इस फ्लाईओवर को वर्ष 2017 में ही तैयार होना था, लेकिन जमीन एवं पर्यावरण संबंधित आपत्तियों के चलते यह परियोजना कई वर्षों तक लटकी रही।

दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने इस परियोजना पर काम किया और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने स्वयं इस परियोजना में चल रहे कार्य की निगरानी रखी और कई बार निरीक्षण भी किया। आखिरकार यह परियोजना जुलाई 2026 में पूरी तरह से तैयार हो गई है।

परियोजना की अहम बातें

● वर्ष 2014 में इस योजना को तत्कालीन सरकार ने मंजूरी दी थी

● वर्ष 2025 में बारापुला तीसरे फेज पर निर्माण कार्य शुरू किया था

● वर्ष 2017 में इस फ्लाईओवर को तैयार करने का लक्ष्य रखा था

● जुलाई 2026 में यह फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है

● अगस्त 2026 में इसका उद्घाटन होने की संभावना है

पूर्वी से दक्षिण दिल्ली तक जाना आसान होगा

बारापुला के इस हिस्से को खोलने से पूर्वी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली तक जाना आसान हो जाएगा। सराय काले खां, आश्रम, लाजपत नगर, साउथ एक्स आदि स्थानों पर भी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम से राहत मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे वाहन चालकों का ईंधन भी बचेगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsबारापुला फेज-3 अगले महीने शुरू होने की उम्मीद, मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल फ्री