Hindi Newsएनसीआर Newsbarapullah flyover phase 3 construction work status update what is route in delhi
दिल्ली में बारापुला फेज-3 का निर्माण कार्य तेज, मयूर विहार से सराय काले खां जाना होगा आसान

दिल्ली में बारापुला फेज-3 का निर्माण कार्य तेज, मयूर विहार से सराय काले खां जाना होगा आसान

संक्षेप:

दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक बारापुला फ्लाईओवर के फेज-3 का निर्माण कार्य तेज हो गया है। पेड़ हटाने की अनुमति मिलने के बाद से 6 नए पिलर बनाए जा चुके हैं, बाकी 9 पिलर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद स्पैन डालने का काम किया जाएगा। 

Jan 12, 2026 06:50 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक बारापुला फ्लाईओवर के फेज-3 का निर्माण कार्य तेज हो गया है। पेड़ हटाने की अनुमति मिलने के बाद से 6 नए पिलर बनाए जा चुके हैं, बाकी 9 पिलर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद स्पैन डालने का काम किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का दावा है कि दो तरफ 250-250 मीटर के बचे हुए निर्माण कार्य को जून में पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्मित हिस्से पर जहां पर कारपेटिंग नहीं हुई, वहां पर फिनिशिंग टच देने का काम साथ-साथ चल रहा है। इस फेज का काम पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के लोगों का एम्स तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही इससे एम्स जाने वाले वाहनों का सराय काले खां की सड़क पर दबाव कम होगा। डीएनडी और एनएच-9 पर भी वाहनों का बोझ कम होगा।

नौ किलोमीटर का काम वर्षों पहले हो गया था

बारापुला फ्लाईओवर का सराय काले खां से आईएनए मार्केट तक दो चरणों में करीब साढ़े नौ किलोमीटर का काम वर्षों पहले हो गया था। उस पर वाहन दौड़ रहे हैं। इसके फेज-3 कॉरिडोर के तहत मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां के बीच करीब साढ़े तीन किलोमीटर हिस्से पर काम 95 फीसदी पूरा हो चुका है।

बीस मिनट में पहुंचेंगे एम्स

इस फेज का काम पूरा होने पर मयूर विहार फेज-एक से एम्स तक पहुंचने में 20 मिनट का समय लगेगा। अभी डीएनडी और एनएन-नौ से सराय काले खां होते हुए एम्स जाने तक 40 से 50 मिनट लगते हैं। बीच-बीच में कई स्थानों पर जाम से जूझना पड़ता है।

परियोजना में कब क्या हुआ

● सितंबर 2014 को शिलान्यास हुआ

● अप्रैल 2015 में निर्माण शुरू हुआ

● पहले डेडलाइन अक्टूबर 2017 थी, बाद में इसमें बदलाव होता रहा

● पेड़ हटाने की अनुमति मिलने के बाद से छह नए पिलर बनाए गए

● पिलर बनाने के बाद स्पैन डालने का काम शुरू किया जाएगा

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
;;;