बांग्लादेश से आकर दिल्ली-NCR में मचाते थे आतंक, गुरुग्राम में दबोचे गए 'इंटरनेशनल लुटेरे'

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, गौरव चौधरी
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में पूर्व कर्नल के घर में लूटपाट के आरोप में चार बांग्लादेशी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बांग्लादेश से आकर दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे और फिर अपने मुल्क में जाकर छिप जाते थे।

बांग्लादेश से आकर दिल्ली-NCR में मचाते थे आतंक, गुरुग्राम में दबोचे गए 'इंटरनेशनल लुटेरे'

गुरुग्राम पुलिस ने 4 ऐसे 'इंटरनेशल लुटेरों' को पकड़ा है जो बांग्लादेश से आकर भारत में 'लूट का आंतक' मचा रहे थे। पालम विहार के सेक्टर-23 में पूर्व कर्नल के मकान में बेटे, बहू और नातिन को बंधक बनाकर लूटपाट करने के बाद इन चार शातिर बांग्लादेशी बदमाशों को दबोचा गया है। पालम विहार क्राइम ब्रान्च ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है वे पॉश इलाकों में रेकी कर हथियारों के बल पर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने में माहिर है। दिल्ली-एनसीआर में वारदातों को अंजाम देने के बाद ये बांग्लादेश भाग जाते थे और फिर बाद में आकर नई घटना को अंजाम देते थे।

अंडपास में कूदने से घायल हुए बदमाश

मंगलवार को द्वारका रोड के पास बजघेड़ा अंडरपास पर जब पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो खुद को बचाने के लिए चारों बदमाशों ने अंडरपास में छलांग लगा दी। इस कोशिश में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन आरोपियों के पैरों में और एक के हाथ में फ्रैक्चर आया है। फिलहाल चारों को पुलिस हिरासत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पूर्व कर्नल के घर में की थी लूट

पुलिस ने बताया कि चार जून की रात को सेक्टर-23 में रहने वाले पूर्व कर्नल के परिवार के घर में इन बदमाशों ने धावा बोला था। शिकायतकर्ता के मुताबिक देर रात चारों बदमाश मकान के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने घर में मौजूद मां और बेटी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर में रखे 12 लाख रुपये के जेवरात और आठ हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।

रेकी कर वारदात करते थे

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले दिल्ली-एनसीआर के पॉश इलाकों में घूमकर बड़े मकानों की रेकी करते थे। मकान का चयन होने के बाद हथियारों के साथ धावा बोलते थे। इस बार भी इनकी योजना गुरुग्राम में बड़ी वारदात को अंजाम देकर सीधे बांग्लादेश भागने की थी, लेकिन इससे पहले कि ये देश छोड़ पाते, गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही।

दिल्ली के संगम विहार को बनाया था सेफ हाउस

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये चारों आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं और भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। इन्होंने दिल्ली के संगम विहार (वजीराबाद) में अपना ठिकाना बना रखा था। हिलाल पर 12 मामले दिल्ली में डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के दर्ज है। मोहम्मद खैरुल अरमान पर आठ मामले हरियाणा, दिल्ली और यूपी में हत्या, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के दर्ज है। मोहम्मद मामन पर तीन अभियोग दिल्ली और गुरुग्राम में लूट व डकैती के मामले दर्ज है। मामो खान पर एक अभियोग दिल्ली में चोरी का दर्ज है।

अस्पताल से छुट्टी मिलने पर होगी पूछताछ

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल चारों आरोपियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैसे ही डॉक्टरों द्वारा इन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा, नियमानुसार इन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि इनके इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इन्होंने लूटा हुआ माल कहां छुपाया है और एनसीआर में ये अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

अस्पताल में हैं बदमाश

बजघेड़ा अंडरपास से पुलिस टीम ने हिलाल, मामो खान, मोहम्मद खैरुल अरमान और मोहम्मद मामन निवासी बांग्लादेश को दबोचा लिया। अंडरपास में कूदने के बाद आरोपी खैरुल उर्फ अरमान की दोनों टांगें टूट गईं। वहीं, मामन और हिलाल के एक-एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर आया है। चौथे आरोपी मामो खान का हाथ टूट गया है। पुलिस ने चारों को तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।