
दिल्ली की जहरीली हवा में फैला खतरनाक बैक्टीरिया, दवाएं भी बेअसर; JNU की रिसर्च में दावा
दिल्ली का पलूशन झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए एक और चुनौती सामने आ गई है। जेएनयू की एक रिसर्च के मुताबिक दिल्ली की जहरीली हवा में एक खतरनाक बैक्टीरिया भी फैल गया है।
सर्दियों के मौसम में पलूशन दिल्ली के लिए पहले से ही बड़ी चेतावनी बना हुआ था, अब नई मुसीबत भी सामने आ गई है। जेएनयू की एक रिसर्च के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर की सर्द हवाओं में अब खरतनाक दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया (Drug-Resistant Bacteria) फैल रहे हैं। इससे दिल्ली के लोगों के लिए पलूशन के साथ अब दोहरी चुनौती सामने आ गई है।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एनवायरनमेंटल साइंसेज के शोधकर्ताओं का कहना है कि ये बैक्टीरिया हवा में मौजूद एक एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी स्टैफिलोकोसी हैं, जो घर के अंदर और बाहर दोनों जगह की हवा में मौजूद हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि इन बैक्टीरिया की संख्या सर्दियों में हवा में ज्यादा हो जाती है।
दवाएं भी हो जाएंगी बेअसर
नेचर जर्नल में प्रकाशित नतीजों से यह पता चलता है कि इन बैक्टीरिया में मेथिसिलिन-प्रतिरोधी स्टैफिलोकोसी (MRS) पाया जाता है, जो आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक दवाओं को बेअसर कर सकते हैं। इससे साफ होता है कि इन बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन का इलाज करना काफी मुश्किल होगा। इस तरह अब दिल्ली के लोगों के सामने पलूशन वाली हवा के साथ ही बैक्टीरिया से लड़ने की दोहरी चुनौती आ गई है।
इस शोध के लिए दिल्ली में कई जगहों पर हवा के सैंपल लिए गए। जब शोधकर्ताओं ने टेस्टिंग के लिए शुद्ध बैक्टीरियल स्ट्रेन को अलग किया तो पता चला कि 74 प्रतिशत एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी बैक्टीरिया हवा में मौजूद थे, जबकि 36 प्रतिशत स्ट्रेन कई दवाओं के लिए प्रतिरोधी थे। इस अध्ययन के दौरान विभाग ने स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया की 8 प्रजातियों का एनालिसिस किया। इसमें दो ऐसे बैक्टीरिया मिले जो आमतौर पर जानवरों और इंसानों को संक्रमित करते हैं।
इस शोध में मुख्य शोधकर्ता माधुरी सिंह ने बताया कि सर्दियों में बैक्टीरिया की बढ़ोतरी यह समझने में मदद कर सकती है कि ऐसे मौसम में फेफड़ों और सांस से संबंधित इन्फेक्शन ज्यादा गंभीर और लंबे समय तक क्यों रहते हैं। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि दिल्ली की हवा में मॉनसून के समय सबसे कम बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




