दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख तक का इलाज मिलेगा पूरा मुफ्त

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

  • इस योजना के लागू होने के बाद अब दिल्ली के पात्र परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसमें पांच लाख रुपए केंद्र सरकार से और पांच लाख रुपए राज्य सरकार से मिलेंगे।

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख तक का इलाज मिलेगा पूरा मुफ्त

दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू हो गई है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने के लिए केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस योजना के लागू होने के बाद अब दिल्ली के पात्र परिवारों को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसमें पांच लाख रुपए केंद्र सरकार से और पांच लाख रुपए राज्य सरकार से मिलेंगे।

इसके साथ ही, दिल्ली इस योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। पश्चिम बंगाल अब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां इस योजना को लागू नहीं किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य की मौजूदगी में दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद, योजना के तहत लाभार्थियों को नामांकित करने के लिए एक खास अभियान शुरू किया जाएगा।

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि दिल्ली सरकार की आयुष्मान भारत योजना मे सबसे गरीब लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के तहत 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसका मकसद दिल्ली के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। मंत्री ने कहा कि इस पहल से दिल्ली के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, मरीजों को बेहतर प्राथमिक देखभाल मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि मरीजों के रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखे जाएंगे, जिससे बेहतर निगरानी और प्रबंधन हो सकेगा।हम सबसे पहले उन लोगों को कार्ड जारी करेंगे जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, जिसमें अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत लाभार्थी और प्राथमिकता वाले परिवार शामिल हैं। उसके बाद, हम योजना के तहत लाभार्थियों के दायरे का और विस्तार करेंगे।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।