बर्थडे पर दिया था भाभा एटॉमिक सेंटर का इंटरव्यू, 5 दिन बाद दिल्ली हादसे में गई युवा वैज्ञानिक की जान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सूचना मिलते ही भरतपुर से परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया। परिजनों का आरोप है कि मलबे से निकालने के बाद कपिल को पहले एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे तक उन्हें सही इलाज नहीं मिला।

दिल्ली में हुए हादसे ने देश से छीना युवा वैज्ञानिक, BARC का जॉइनिंग लेटर आने से पहले चली गई युवक की जान

,,दिल्ली के सैदुलाजब इलाके में हुई इमारत ढहने की दर्दनाक घटना में मारे गए कुल छह लोगों में राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले 25 वर्षीय कपिल लवानिया भी शामिल हैं, जिन्होंने मात्र पांच दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था और उसी दिन वह अपना सपना पूरा करने की बिल्कुल दहलीज पर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि इस हादसे से मात्र 6 दिन पहले यानी 25 मई को कपिल भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में 'साइंटिफिक ऑफिसर' की पोस्ट के लिए इंटरव्यू देने गए थे और परिवार के अनुसार इंटरव्यू पैनल ने कपिल को बताया था कि उन्हें जल्द ही ऑफर लेटर मिल जाएगा। हालांकि इस हादसे ने देश सेवा का सपना देख रहे एक युवा को ना केवल हमेशा के लिए शांत कर दिया, बल्कि देश ने एक उभरता हुआ वैज्ञानिक भी खो दिया, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार 25 मई को जब कपिल अपना 25वां जन्मदिन मना रहे थे, इसी दिन मुंबई में BARC के वैज्ञानिक 'साइंटिफिक ऑफिसर' पद के लिए उनका इंटरव्यू ले रहे थे। करीब घंटेभर चले इस साक्षात्कार में चयनकर्ताओं का पैनल ना केवल उनके प्रदर्शन से प्रभावित हो गया था, बल्कि उन्होंने जल्द ही कपिल को चयन पत्र (ऑफर लेटर) भेजने का भरोसा दिया था। बर्थडे पर मिली इस खुशी से कपिल बेहद उत्साहित थे और दिल्ली लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ इस खुशी का जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए थे।

एक हादसे ने छीन लिया परिवार का चिराग

इंटरव्यू के ठीक पांच दिन बाद, 30 मई की शाम को कपिल सैदुलाजब में बने एक कैंटीन में अपने दोस्तों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान कैंटीन के बगल वाली एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में वह कैंटीन भी आ गई, जिसमें कपिल अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान पांच अन्य लोगों के साथ कपिल की भी जान चली गई। कपिल ने राजस्थान के भरतपुर से बीटेक की डिग्री ली थी और वह एक साइंटिस्ट बनकर देश की सेवा करना चाहते थे।

आधे घंटे में जश्न की खुशी, हादसे के गम में बदली

हादसे से चंद मिनट पहले शाम करीब 7.23 बजे कपिल ने अपनी छोटी बहन रितिका से फोन पर बात की थी और बताया था कि वह दोस्तों के साथ जश्न मनाने बाहर जा रहे हैं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रात 7.55 बजे कपिल ने दोबारा फोन किया और बेहद गंभीर आवाज में कहा कि वह घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने अपने पिता राजेश लवानिया से भी बात कर कहा था, ‘पापा, मेरी हालत खराब है, आप लोग आ जाओ।’

शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहा था कपिल

कपिल के चाचा और राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश लवानिया ने बताया कि उन्होंने ही कपिल को विज्ञान के विषय में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। कपिल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 'बारहवीं क्लास में कपिल ने 85 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे, फिर वह JEE की तैयारी के लिए कोटा चला गया था, और इस परीक्षा में उसने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। आगे उसने जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।'

तीन महीने की तैयारी में क्रैक की थी GATE

चाचा ने आगे बताया कि इसके बाद कपिल GATE की तैयारी के लिए दिल्ली आ गया था और तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद ऑल इंडिया रैंक 57 के साथ GATE क्वालिफाई की थी।' उन्होंने बताया कि 'गेट (GATE) में बेहतरीन रैंक के आधार पर ही कपिल BARC की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू तक पहुंचा था।' इसके बाद उन्होंने रोते हुए कहा, 'देश ने एक साइंटिस्ट खो दिया।'

उधर भरतपुर में खाद का व्यवसाय करने वाले कपिल के पिता राजेश लवानिया ने टूटती आवाज में कहा, 'मैंने सब कुछ खो दिया। मेरा बेटा पूरे परिवार की उम्मीद था। हमारे खानदान से आज तक कोई भी साइंटिस्ट नहीं बना था और वह बिल्कुल करीब पहुंच गया था। लेकिन अपना सपना पूरा करने से पहले ही वह हमें छोड़कर चला गया।'

परिवार का इलाज में लापरवाही का आरोप

परिवार को कपिल के फोन से ही उसके घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद सूचना मिलते ही परिवार भरतपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गया। परिजनों का आरोप है कि मलबे से निकालने के बाद कपिल को पहले एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे तक उन्हें सही इलाज नहीं मिला। बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsबर्थडे पर दिया BARC का इंटरव्यू,5 दिन बाद दिल्ली हादसे में युवा वैज्ञानिक की मौत