कॉकरोच पार्टी के लिए क्या ज्ञान लेकर आए अवध ओझा, बता दिया सफल होने का तरीका
कॉकरोच जनता पार्टी को अवध ओझा ने सफल होने के लिए कुछ मंत्र दिए हैं। उन्होंने अराजकता और हिंसा से बचने की सलाह देते हुए जंतर मंतर पर 100 ही लोगों को अनशन करने और देशभर में हर घर में झंडा लगाने को कहा है।

मशूहर कोचिंग शिक्षक और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता अवध ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 'ज्ञान' देते हुए सफलता के लिए कुछ आसान सुझाव दिए हैं। ओझा ने हिंसा और अराजकता से बचने की सीख देते हुए अनशन पर 100 ही लोगों को बैठने को कहा और बाकी को बस अपने घर में झंडा लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हर घर पर झंडा दिखा तो सरकार को बात मान लेगी।
ओझा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी को कई सुझाव देते नजर आ रहे हैं। पहले ही चुनाव में हार के बाद तुरंत राजनीति से संन्यास ले लेने वाले अवध ओझा ने CJP को सफलता के मंत्र सिखाते हुए कहा, 'कॉकरोच जनता पार्टी से मैं कहूंगा कि जितने भी काम करना, संवैधानिक तरीके से करना। किसी के बहकावे, भड़कावे में मत आना, यह तुम्हारा देश है। बहुत आराम से तुम संवैधानिक ढंग से इस देश को बदल सकते हो। हर घर में कॉकरोच है। इसलिए यदि कोई कहेगा कि हिट मार देंगे तो वह गलतफहमी में है। कॉकरोचों की बात सुननी पड़ेगी।'
ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की सलाह देते हुए कहा कि यदि कोई गलती कर दी तो यह आंदोलन शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। अराजकता और हिंसा से बचने की सीख देते हुए ओझा ने कहा, 'आप जो भी करना संविधान के तहत करना, जो प्रजातंत्र में किया जाता है उस तरह करना। आप किसी के बकावे में मत आना। बहकावे और भड़कावे में आए और कोई भी गलती कर दी तो आपका यह बहुत अच्छा आंदोलन शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। बचपना मत करना, कुछ भी अराजकता वाला काम मत करना।'
अनशन और झंडे वाला क्या सुझाव
6 जून को जंतर मंतर पर अपेक्षा से कम पर ठीकठाक भीड़ जुटाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को अवध ओझा ने 100 लोगों के साथ ही अनशन का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर 100 ही लोग रहे हैं और बाकी अपने घरों में कॉकरोच वाले झंडे लगाएं। उन्होंने कहा, ' प्रतीकात्मक अनशन करो, 100 ही लोग जंतर मंतर पर बैठें और बाकी युवा अपने देश में घरों पर खड़े होकर प्रतीकात्मक झंडे लगाए। जब सरकार को दिखेगा कि हर घर में झंडा लग रहा है तो अहसास होगा कि गलत रास्ते पर जा रहे हैं। 100 प्रमुख लोग ही जंतर मंतर पर बैठो, उस दिन पूरे देश में कॉकरोच अपने घर में झंडे लगाए। प्रजातंत्र में नंबर का ही तो खेल है। अभी किसी शहर में सारे घरों में कॉकरोच का झंडा लग जाए तो शहर का नेता घबरा जाएगा। किसी एक शहर में करके देखो उस जिले का नेता घबरा जाएगा और नेतृत्व को फोन करेगा।'
तो मिलेगी अंतरराष्ट्रीय मदद: ओझा
अवध ओझा ने सत्याग्रह की सीख के साथ यह भी कहा कि सत्य और अहिंसा से आंदोलन चलाने पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'अराजकता मत फैलाना। अहिंसा और सत्याग्रह से ऐसे काम कर सकते हो कि सरकार को आपकी बात सुननी पड़ेगी। जब आप अहिंसा और सत्याग्रह पर चलोगे तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी आपकी मदद करेगा। आप किसी एक शहर को चुन लो, दिल्ली को चुन लो और घर में आप कॉकरोच के झंडे लगवा दो। देखो रातोंरात दिल्ली की हवा बदल जाएगी। बहुत ताकत है सत्य और अहिंसा में।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


