Hindi Newsएनसीआर NewsAuto driver was attacked with stones and sticks in a dispute of just this much money in Gurugram
सिर्फ इतने से रुपए के विवाद में ऑटो चालक पर घातक हमला, गुरुग्राम का हैरान करने वाला VIDEO

सिर्फ इतने से रुपए के विवाद में ऑटो चालक पर घातक हमला, गुरुग्राम का हैरान करने वाला VIDEO

संक्षेप:

वारदात के बारे में अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी भी जल्द करने का आश्वासन दिया है।

Aug 12, 2025 08:25 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक युवक और ऑटो वाले के बीच दस रुपए को लेकर हुआ विवाद इतना बढ गया कि युवक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ ऑटो चालक पर डंडे और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसके परिजनों ने उसे गुरुग्राम के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 अगस्त को सेक्टर-9ए थाना इलाके में हुई थी। पुलिस को ऑटो चालक विपिन के झगड़े में घायल होकर नागरिक अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है, लेकिन परिजन उसे गुरुग्राम के ही एक निजी अस्पताल ले गए। जब पुलिस निजी अस्पताल पहुंची तो यहां घायल विपिन की चाची व परिवार के अन्य सदस्य मिले जिन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।

रविवार को हुई यह मारपीट की यह वारदात, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले राम विशाल दुबे व कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले लक्ष्मण के रूप में हुई।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपिन ने उन्हें फोन कर बताया था कि उसका रवि नगर पेट्रोल पंप के पास सवारी से दस रुपए के किराए को लेकर झगड़ा हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि करीब आधा दर्जन युवक विपिन को पीट रहे हैं। उन्होंने मौके पर बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।

विपिन के परिजनों ने बताया कि फिर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद वह विपिन को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां से रेफर किए जाने के बाद वह विपिन को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले आए, जहां विपिन का इलाज चल रहा है।

उधर गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि किराए के 10 रुपए को लेकर ऑटो चालक विपिन से उनकी बहस हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि नगर पेट्रोल पंप के पास डंडों व पत्थर से विपिन पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।