'आंटी ने बुलाया था', दिल्ली में IRS के घर में कैसे घुसा हैवान राहुल; परिवार के बारे में सबकुछ जानता था
दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अधिकारी के परिवार के बारे में सबकुछ जानता था, जिसका फायदा उठाकर घर में घुसा और लड़की की हत्या कर दी।

दिल्ली की अमर कॉलोनी में आईआरएस की बेटी से रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। घर में घुसने के लिए आरोपी राहुल मीणा ने परिवार के भरोसे का फायदा उठाया। घर पर पहुंचने के बाद राहुल ने कहा था कि 'आंटी ने बुलाया है।' ये बात सुनने के बाद अधिकारी की बेटी निश्चिंत हो गई और अपना काम करने लगी। लेकिन हैवान राहुल ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद रेप किया फिर वहां से फरार हो गया।
'आंटी ने बुलाया था'
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी राहुल को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद राहुल ने खुलासा करते हुए बताया कि परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर घर में घुसा था और पूछे जाने पर बताया था कि ‘आंटी ने बुलाया था।’
परिवार के बारे में सब जानता था राहुल
दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। घर का लेआउट कैसा है चाबियां कहां रखी होती हैं। इसके साथ ही राहुल को परिवार के रोजाना का शेड्यूल के बारे में भी जानकारी थी। परिवार की जानकारी और उनके भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा और लड़की की जान ले ली।
8 महीने तक परिवार के साथ काम किया
मर्डर के आरोपी राहुल मीणा ने आईआरएस परिवार के साथ 8 महीने तक काम किया था। राहुल ने बताया कि 8 महीने के दौरान परिवार का उसके साथ बहुत अच्छा व्यवहार था और उसे हर महीने 20 हजार रुपए की सैलरी के साथ बोनस भी मिलता था। इन सबके बावजूद आरोपी ने भरोसे का फायदा उठाया और उनकी बेटी की हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि सुबह करीब 6.30 पर राहुल को कॉलोनी में घुसते और छत पर बने स्टडी रूम की ओर जाते हुए देखा गया था। यहां स्टडी रूम में 22 साल की पीड़िता पढ़ रही थी। परिजनों ने बताया कि आईआरएस की बेटी आईआईटी ग्रेजुएट थी। यहां पहुंचने के बाद आरोपी ने गला घोंटकर उसपर हमला किया और जब उसने विरोध किया तो लैंप से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


