
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: दिल्ली में हनुमान मंदिर में लोगों ने किया यज्ञ
यज्ञ के दौरान पुजारियों ने मंत्रों का जाप भी किया। इस दौरान मंदिर में कई भक्त मौजूद थे। दिल्ली ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों में भी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए पूजा की गई है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के वजह से देशभर में आक्रोश है। पड़ोसी देश में हिंदुओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। हिंदुओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। ये यज्ञ ढाका में भीड़ द्वारा मारे गए दीपू चंद्र दास की स्मृति में भी आयोजित किया गया।
यज्ञ के दौरान पुजारियों ने मंत्रों का जाप भी किया। इस दौरान मंदिर में कई भक्त मौजूद थे। दिल्ली ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों में भी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए पूजा की गई है।
बता दें कि बांग्लादेश में वर्तमान अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से हिंदू समुदाय के खिलाफ हत्या, मारपीट और महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार की घटनाओं में काफी तेजी आई है। ऐसे में कई हिंदू संगठनों का कहना है कि हिंदुओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं को वैश्विक मंच पर उजागर किया जाना चाहिए।
दीपू दास की हत्या
18 दिसंबर को ढाका के पास दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। बाद में उसे पेड़ पर लटकाकर जला दिया था।दीपू चंद्र दास की मौत के महज 7 दिन बाद राजबाड़ी जिले के पांगशा इलाके में एक बार फिर भीड़ के हमले में हिंदू युवक की जान चली गई थी। युवक का नाम अमृत मंडल था और उसकी उम्र 29 साल थी। वहीं इसके बाद ईशनिंदा के आरोप में कट्टरपंथियों ने और भी हिंदू लोगों को टारगेट किया।
सत्ता जाने के बाद से ही
शेख हसीना के हाथ से सत्ता जाने के बाद से ही भारत-बांग्लादेश के रिश्ते भी तल्ख हो चुके हैं। शेख हसीना का तख्तापलट कर बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर बने मुहम्मद यूनुस भारत के खिलाफ लगातार एजेंडा चले रहे हैं। देश में कई जगहों पर इन घटनाओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले हैं। दूतावासों के बाहर विरोध प्रदर्शन, तीखी नोकझोंक और राजनयिक तलब भी किए गए। आपको बता दें कि बांग्लादेश में फरवरी में आम चुनाव होने वाले हैं।





