क्या तू हिंदू रक्षा दल से है? इतना पूछने के बाद पीटने लगे; पिस्टल भी तानी

हिन्दुस्तान, लोनी
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के लोनी थानाक्षेत्र में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई। आरोप है कि उन्हें पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। 

गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पीटा।
गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पीटा।

गाजियाबाद के लोनी थानाक्षेत्र में कुछ युवकों ने बुधवार दोपहर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट कर पिस्टल तान दी। पुलिस पर आरोपियों को मौके पर ही न पकड़ने का आरोप लगा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए थाने पर पांच घंटे धरना दिया। गुरुवार तक गिरफ्तारी न होने पर राशिद अली गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दे कार्यकर्ता थाने से लौटे।

लोनी के राम विहार निवासी सुमित सूद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि वह लंदन की क्रूज कंपनी में शेफ है। वह दोपहर ढाई बजे साथी मोहित के साथ बाइक से राशिद अली गेट से गुजर रहे थे। रोड पर शाहनवाज कार रोककर खड़ा था। इसलिए वह रुककर फोन पर बात करने लगे। तभी शाहनवाज ने हॉर्न बजाते हुए पूछा कि क्या तू हिंदू रक्षा दल से है।

सिर व नाक पर गंभीर चोट आई

आरोप है कि उसने अपने भाई हाजी सलमान और शेरखान, मां संजीदा, कल्लू बेग और अकरम समेत करीब 50 लोग बुला लिए और उन पर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए मोहित को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पास से गुजर रहे गौरव ने बचाने का प्रयास किया तो संजीदा ने सलमान को पिस्टल देते हुए कहा कि इन्हें खत्म कर दो। सलमान के पिस्टल तानते ही गौरव ने इसे छीन लिया। इसके बाद में सलमान ने मारपीट कर गौरव से पिस्टल ले ली। आरोप है कि उनकी और गौरव की चेन तोड़ ली और उनका फोन तोड़ दिया। पुलिस के आने पर उनकी जान बची। सुमित और मोहित के सिर व नाक पर गंभीर चोट आई।

तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुमित के साथ लोनी थाने पहुंचे और आरोपियों को मौके पर ही न पकड़ने का आरोप लगा धरने पर बैठ गए। वहीं, घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल लिए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वह सलमान है। वहीं सलमान ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो पोस्ट कर रहा कि उसके घर पर फायरिंग की गई और यह पिस्टल हमलावरों से छीनी है। ‘हिन्दुस्तान’ वीडियो की पुष्टि नहीं करता। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो की जांच कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बुलडोजर कार्रवाई होगीः विधायक

रात में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी थाने पहुंचे और कहा कि चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। वहीं हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने कहा कि गुरुवार तक आरोपी न पकड़े तो राशिद अली गेट पर शुक्रवार को नमाज के समय हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। रात करीब नौ बजे कार्यकर्ता थाने से लौटे।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsक्या तू हिंदू रक्षा दल से है? इतना पूछने के बाद पीटने लगे; पिस्टल भी तानी