AAP को चंदा देने वाली खबर से आशुतोष रांका की क्या चिंता बढ़ गई; कहा- मेरे माता-पिता के लिए खतरा…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आशुतोष रांका ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी का हिस्सा थे यह अब पुरानी खबर हो गई है। उन्होंने चंदे के साथ अपना पता शेयर कर देने की वजह से माता-पिता के लिए खतरा बढ़ने की चिंता जाहिर की।

Cockroach Janta Party (CJP) co-convener Ashutosh Ranka
आशुतोष रांका ने कहा कि उनका पता और पैन सार्वजनिक कर दिया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) को पिछले वित्त वर्ष में चंदा देने की खबर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख आशुतोष रांका ने चुप्पी तोड़ी है। सीजेपी गठन से पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ जुड़े रहे रांका ने कहा है कि 'आप' का हिस्सा होने की बात पुरानी है। उन्होंने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की कि चंदा के ब्यौरे के साथ उनका पता और पैन कार्ड आदि भी सार्वजनिक कर दिया गया है। रांका ने कहा कि इससे उनके माता पिता के लिए खतरा बढ़ जाएगा।

सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने आम आदमी पार्टी को चंदा देने वालों की लिस्ट में अपने नाम को लेकर आई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह बात कि मैं आम आदमी पार्टी का हिस्सा था, पुरानी खबर है। और मैं यह भी समझता हूं कि मैंने 'आप' को पिछले साल चंदा दिया, यह क्लिक किए जाने लायक शीर्षक बनाता है। जो मैं नहीं समझ पा रहा हूं वह यह कि क्यों मेरा पता और पैन कार्ड सार्वजनिक किया गया।' रांका ने आगे कहा, 'क्या पत्रकारिता में कोई एथिक्स नहीं रह गया है? मेरे माता-पिता की सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ जाएगा। धन्यवाद इन 'पत्रकारों' को।'

रांका ने AAP को दिया था 21 हजार चंदा

गौरतलब है कि 'आप' ने 2025-26 में 12.10 करोड़ रुपये का चंदा मिलने का खुलासा किया है जो इसके पिछले साल के मुकाबले 68 प्रतिशत कम है। यह बात भी सामने आई कि चंदे का कुल 83 प्रतिशत हिस्सा 'प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट' और 'ट्राइडेंट लिमिटेड' से आया है। ट्राइडेंट लिमिटेड कंपनी की स्थापना आप के पूर्व सांसद राजिंदर गुप्ता ने की थी। चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार, आशुतोष रांका ने आप को 21,100 रुपये चंदा दिया था। कॉजपा में शामिल होने से पहले रांका ने यह चंदा दिया था।

जयपुर का पता किया गया सार्वजनिक

रांका ने 'आप' को चंदा दिया था, यह बात सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित की जा रही है। चंदे का जो ब्यौरा शेयर किया गया है उसमें आशुतोष रांका के नाम और रकम के साथ जयपुर के मकान का पता भी लिखा है। इसलिए अब रांका को अपने माता-पिता की सुरक्षा की चिंता सता रही है। रांका राजस्थान के रहने वाले हैं और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर मुहिम के ऐलान से पहले वह अपने गृह राज्य में स्कूल ठीक करो आंदोलन चला रहे थे। पिछले दिनों इस मुहिम के दौरान उन पर हमला भी हो चुका था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsआशुतोष रांका ने AAP को चंदा देने पर तोड़ी चुप्पी, बताई अपनी एक चिंता