Hindi Newsएनसीआर Newsaryan mishra murder faridabad student shot dead mistakenly in suspect of cow smuggler chased for 30 km before killed
रात को दोस्तों संग मैगी खाने निकला था 19 साल का आर्यन मिश्रा, गोरक्षकों ने मार डाला; 30 KM तक किया था पीछा

रात को दोस्तों संग मैगी खाने निकला था 19 साल का आर्यन मिश्रा, गोरक्षकों ने मार डाला; 30 KM तक किया था पीछा

संक्षेप:

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कथित गोरक्षकों द्वारा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र आर्यन मिश्रा की पशु तस्कर समझ गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र रात में अपने दोस्तों के साथ मैगी खाने के लिए निकला था। आरोपियों ने पीड़ित की कार का 30 किलोमीटर तक पीछा किया और फिर उसे मार डाला।

Sep 03, 2024 10:13 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं में पढ़ने वाले 19 वर्षीय एक स्टूडेंट की कथित गोरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोस्तों के साथ मैगी खाने कार से निकले आर्यन मिश्रा का 30 किलोमीटर तक पीछा गया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कहना है कि उन्हें ऐसी ही कार में तस्करों के आने की सूचना मिली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आर्यन मिश्रा हत्याकांड में गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान सौरभ, अनिल कौशिक, वरुण, कृष्ण और आदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। फरीदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम इस हत्याकांड की जांच कर रही है।

वारदात वाले दिन 23 अगस्त की रात आर्यन मिश्रा अपने मकान मालिक और उनके जानकारों के साथ डस्टर कार में बैठकर मैगी खाने बड़खल स्थित एक मॉल में गया था। देर रात वहां से लौटते समय पटेल चौक पर आरोपियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर, कार चला रहे आर्यन के एक जानकार ने डर के कारण गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद आरोपियों ने करीब 30 किलोमीटर तक मृतक और उसके जानकारों को पीछा किया। फिर दिल्ली आगरा-हाईवे के गदपुरी टोल से कुछ आगे खुद को गोरक्षक बताने वाले आरोपियों ने पशु तस्कर समझकर आर्यन को गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल आर्यन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

गिरफ्तारी के बाद अनिल कौशिक आदि ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उन्होंने अवैध हथियार से आर्यन मिश्रा को गोली मारी थी। पुलिस ने अनिल कौशिक के घर से अवैध हथियार बरामद कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है।  

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 23 अगस्त की रात उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि डस्टर और फॉच्यूर्नर कार सवार कुछ पशु तस्कर शहर में रेकी कर रहे हैं। साथ ही जहां उन्हें पशु मिल रहे हैं, कंटेनर मंगाकर उसे उठा ले रहे हैं। इस सूचना के बाद अनिल कौशिक और उसके साथी शहर में कार सवार उन पशु तस्करों की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पटेल चौक पर एक डस्टर कार दिख गई। आरोपियों ने कार चालक को रुकने को कहा, लेकिन कार चला रहे शख्स ने डर के कारण कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी के चलते गलतफहमी में उन्होंने उस कार का पीछा करते हुए गोली चला दी, जो आर्यन मिश्रा को जा लगी और उसकी मौत हो गई।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।