बहुत भारी पड़ेगा; प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज के बीच अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को क्या चेतावनी?
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च को देखते हुए संसद भवन के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी का संसद चलो मार्च लगातार बड़ा होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी संसद भवन के काफी पास पहुंच गए है। इन्हें काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए है। इससे पहले कई प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया गया और संसद भवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है और छात्रों की बात सुनने की अपील की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा, मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि लोग कैसे इकट्ठा हो रहे हैं। जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस भर गया है। सरकार इन पर दमनशक्ति इस्तेमाल कर रही है। लाठीचार्ज कर रही है, मार रही है। इंटरनेट बंद कर दिया। संसद जाने से रोका जा रहा है। य़ुवा जाएं तो जाएं कहां। पहले इनके पेपर लीक करा देते हो। पेपर दोबारा कराने जाओ तो इवैलुएशन गड़बड़ हो जाता है। वह शिकायत पर शिकायत करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। वो न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं तो लाठीचार्ज होती है। उन्होंने कहा, मैं मोदीजी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालिए, वरना आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। उनके साथ बैठकर बात करिए।
उन्होंने एक और पोस्ट में कहा, हमारे बच्चों पर लाठी चार्ज कर रहे हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि मोदी जी ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था ठीक करने की बजाय देश के युवाओं पर सीधे हमला बोल दिया है। युवा मोदी जी का अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज से खदेड़ा
इस बीच संसद भवन के नजदीक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित 'संसद चलो' कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पर सुबह से ही प्रदर्शनकारियों की भीड़ इकट्ठा होने लगी और पुलिस ने जगह-जगह रास्तों पर बैरिकेड लगा रखे थे। कुछ प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से निकलकर रेल भवन के चौराहे तक आ गए। संसद भवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले छोड़े।
सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी छात्र संसद भवन के सामने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ छात्रों ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया लेकिन कड़ी पुलिस बंदोबस्त के कारण वे बैरिकेड पार नहीं कर सके और फिर सड़क पर अन्य साथियों के धरने पर बैठ गए। पुलिस के समझाने बूझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र वहीं डटे रहे। बाद में पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे और वहां छात्रों से बात की लेकिन प्रदशर्नकारी छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारी युवा पीछे हटने को मजबूर हुए। उसके बाद पूरी सड़क को खाली कराया गया।
क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू होने और संसद के मानसून सत्र के पहले दिन इलाके में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर संसद की ओर बढ़ रहे कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में करीबी थाने में ले गए।
वार्ता से इनपुट
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

