बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल, पार्टी बोली- ममता दीदी ने बुलाया है

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इससे एक दिन पहले बुधवार को केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया था कि उन्होंने फोन पर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से बात की है और उनके प्रति अपनी पूरी एकजुटता और समर्थन जताया है।

Kejriwal to campaign for TMC in WB on Apr 26, 27 at Mamata's invite

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए पार्टी सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल 26 अप्रैल और 27 अप्रैल यानी आने वाले रविवार और सोमवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने बताया कि केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के निमंत्रण पर राज्य का दौरा करेंगे और उनके लिए जनता से समर्थन मांगेंगे।

जनसभा व जनसम्पर्क करेंगे केजरीवाल

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वहां मतदान के दूसरे चरण के लिए तृणमूल के चुनाव प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

बुधवार को फोन पर की थी ममता बनर्जी से बात

इससे एक दिन पहले बुधवार को केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया था कि उन्होंने फोन पर ममता बनर्जी से बात की है और उनके प्रति अपनी पूरी एकजुटता और समर्थन जताया है।

दीदी के प्रति जताई थी एकजुटता व समर्थन

22 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले X पर लिखी अपनी एक पोस्ट में केजरीवाल कहा था, ‘अभी ममता दीदी से फोन पर बात हुई है। मैंने उनके प्रति अपनी पूरी एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया है। वह सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक लड़ रही हैं, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक है।’

29 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में गुरुवार को 152 सीट पर मतदान संपन्न हो गया, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में शेष सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे चार मई को आएंगे।

ममता दीदी ने किया जीत का दावा

उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को जीत का दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान से ही संकेत मिलता है कि तृणमूल कांग्रेस अभी से जीत की स्थिति में है। कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित रैली में ममता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली (केंद्र की सत्ता) पर विजय हासिल करेंगी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsबंगाल चुनाव में TMC के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल, पार्टी बोली-दीदी ने बुलाया है