केजरीवाल ने अपने बच्चों को भी CJP आंदोलन में उतारा, कहा- दोनों वहां थे जहां…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह खुद पंजाब चले गए थे, लेकिन उनके दोनों बच्चे कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित संसद मार्च में शामिल थे। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी इस आंदोलन के साथ खड़ी है।

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल और अभिजीत दीपके

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बच्चों को भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में उतारा है। केजरीवाल ने 'संसद चलो मार्च' से अपनी गैरहाजिरी पर जवाब देते हुए बताया कि वह पंजाब चले गए थे, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद थे।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए और चोटिल प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश करते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपनी गैरमौजूदगी पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया। केजरीवाल ने कहा कि कई लोग उनसे पूछ रहे हैं कि वो खुद क्यों नहीं थे। इस पर उन्होंने कहा, 'किसी कारण से मुझे पंजाब जाना पड़ा। लेकिन मेरे दोनों बच्चे प्रदर्शन में थे। मेरे दोनों बच्चे 4-5 घंटे तक सभी प्रदर्शनकारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे बच्चे थे। हमारे सारे नेता वहां थे। हमारी पूरी आम आदमी पार्टी, हमारा पूरा परिवार वहां मौजूद था। हम सब एक साथ हैं, यह पूरा देश एक परिवार है।'

केजरीवाल ने कहा- अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया

कल जिस तरह मोदी सरकार ने हमारे देश के बच्चों और युवाओं पर हमला किया, इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। मोदी जी ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने भी कभी स्वतंत्रता सेनानियों पर ऐसा हमला नहीं किया होगा। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर दिखे वीडियोज के सहारे पुलिस पर आरोप लगाया कि लड़कियों को भी पीटा गया। पूर्व सीएम ने कई बच्चों के लापता होने का दावा भी किया।

पीएम मोदी पर बरसे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बरसते हुए कहा कि धमकियां ना दी जाएं। उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार की पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि जिन लोगों ने प्रदर्शन मे हिस्सा लिया है, उनके खिलाफ ऐसी एफआईआर करेंगे... मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि यह देश आपके पिता जी का नहीं है, 140 करोड़ लोगों का है। धमकियां देना बंद करो नहीं तो लोग आपको ऐसा मजा चखाएंगे कि इतिहास याद करेगा कि क्या हश्र हुआ था एक तानाशाह का इस देश के अंदर।'

प्रदर्शनकारियों के लिए मदद

अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शन में शामिल लोगों को कानूनी मदद करने का भरोसा दिया और कहा कि उन्होंने इसके लिए लीगल टीम बनाई है। केजरीवाल ने कहा, 'मैं बच्चों को कहना चाहूंगा कि चिंता ना करें, हम आपके बच्चों को कुछ नहीं होने देंगे। झूठा केस कर दिया गया, गिरफ्तार कर लिया गया, हमने लीगल टीम बनाई है, वह मदद करेगी। बड़े से बड़ा वकील भी आपके बच्चों के लिए खड़ा करेंगे। ये जो धमकी दे रहे हैं अपनी जेब में रखें मोदी जी।' उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर (8588833548) जारी किया और इस पर कानूनी या मेडिकल सहायता के लिए मैसेज करने को कहा।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।