'केजरीवाल का सत्याग्रह जीत गया'; जज स्वर्ण कांता शर्मा के केस ट्रांसफर पर AAP अति उत्साहित

Gaurav Kala एएनआई, नई दिल्ली
share

जज स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने कथित आबकारी घोटाला मामले में केजरीवाल और अन्य आप नेताओं से जुड़े केस को अन्य बेंच में ट्रांसफर कर दिया। इसे आप ने बड़ी कानूनी जीत बताया। आतिशी ने कहा- केजरीवाल के सत्याग्रह की जीत हुई।

दिल्ली कथित आबकारी घोटाला केस में हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा खुद को सुनवाई से अलग कर केस दूसरी बेंच को सौंपे जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अति उत्साहित है। उसने इसे बड़ी कानूनी और नैतिक जीत बताया है। पार्टी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने लंबे समय से निष्पक्ष सुनवाई को लेकर जो सवाल उठाए थे, अब उनका पक्ष सही साबित हुआ है।

इससे पहले गुरुवार को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा ने आबकारी घोटाला मामले को अन्य बेंच में ट्रांसफर करने से पहले केजरीवाल और अन्य आप नेताओं पर अवमानना की कार्यवाही के आदेश दिए। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह कदम किसी दबाव या पीछे हटने की वजह से नहीं है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए है। उन्होंने कहा कि चूंकि अब उन्होंने स्वयं अवमानना कार्यवाही शुरू की है, इसलिए मामले की सुनवाई किसी अन्य बेंच द्वारा की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी पक्ष को यह कहने का अवसर न मिले कि निर्णय व्यक्तिगत भावना से प्रभावित है।

‘सत्य की जीत हुई’, बोले अरविंद केजरीवाल

इससे पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सत्य की जीत हुई। गांधी जी का सत्याग्रह एक बार फिर विजयी हुआ है।” पार्टी के मुताबिक, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों ने लगातार जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से मामले की सुनवाई से अलग होने का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि मामले में निष्पक्ष सुनवाई को लेकर उन्हें आशंका है।

‘10 कारणों’ वाला पत्र और सत्याग्रह

आप ने बयान में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस शर्मा को एक विस्तृत पत्र लिखकर 10 कारण बताए थे, जिनके आधार पर उनसे खुद को मामले से अलग करने की मांग की गई थी। हालांकि शुरुआत में जस्टिस शर्मा ने सुनवाई से अलग होने से इनकार कर दिया था। इसके बाद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर “सत्याग्रह” के रास्ते पर चलने की घोषणा की। उन्होंने कहा था कि वे अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन निष्पक्षता को लेकर परिस्थितियां उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर रही हैं।

जज के बच्चों और सॉलिसिटर जनरल को लेकर उठाए सवाल

आप ने दावा किया कि केजरीवाल द्वारा उठाई गई प्रमुख आपत्तियों में से एक यह थी कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के पैनल में शामिल हैं। पार्टी के अनुसार, आबकारी नीति मामले में सीबीआई की ओर से पेश हो रहे सॉलिसिटर जनरल केस आवंटित करते हैं और जज के बच्चों को भी सरकारी मामलों में ब्रीफ मिलते रहे हैं।

आप ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में जज के बच्चों को बड़ी संख्या में केस आवंटित किए गए और सरकारी फीस भी दी गई। पार्टी का कहना था कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार के खिलाफ निष्पक्ष फैसला आने को लेकर आशंका पैदा होती है।

आरएसएस से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने पर भी सवाल

पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि जस्टिस शर्मा आरएसएस से जुड़े अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। आप का कहना है कि इसी वजह से केजरीवाल ने निष्पक्ष न्याय को लेकर चिंता जताई थी।

सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

आप दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जस्टिस शर्मा ने अपने आदेश में बार-बार कहा कि वह यह कदम व्यक्तिगत नाराजगी में नहीं, बल्कि न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने के लिए उठा रही हैं।

अतिशी बोलीं- यह बड़ी जीत

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इसे बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा, “यह अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत है, क्योंकि आखिरकार जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आबकारी नीति मामले से खुद को अलग कर लिया है।”

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।