क्यों यमुना में जहर मिलाने का किया था दावा? चुनाव आयोग को केजरीवाल ने बताई वजह

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यमुना में जहर वाले आरोपों पर गरमाई सियासत के बीच अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस का 14 पन्नों के जवाब में कहा है कि उनकी टिप्पणी दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर तत्काल आम लोगों के स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में की गई थी।

क्यों यमुना में जहर मिलाने का किया था दावा? चुनाव आयोग को केजरीवाल ने बताई वजह

यमुना में जहर मिलाने के दावे की वजह बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिए गए 14 पन्नों के अपने जवाब में कहा है कि उनकी टिप्पणी दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर तत्काल आम लोगों के स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में की गई थी। चुनाव आयोग को दिए जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उनके बयान हरियाणा से छोड़े गए कच्चे पानी की गंभीर विषाक्तता को उजागर करने के लिए उनके सार्वजनिक कर्तव्य के रूप में दिए गए थे।

अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग को भेजे 14 पन्ने के अपने जवाब में कहा है कि मैंने दिल्ली में पेयजल की गुणवत्ता पर उभरे सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के संदर्भ में उक्त बयान दिया था। यह बयान हरियाणा से छोड़े गए यमुना के कच्चे पानी की गंभीर विषाक्तता और पलूशन को उजागर करने के लिए अपने सार्वजनिक दायित्व के तौर पर दिया था। हरियाणा से छोड़े गए पानी में अमोनिया की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी इसे पीने योग्य बना पाने में असमर्थ हैं।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था- हरियाणा से भाजपा के लोग पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर इस पानी को दिल्ली के लोगों ने पी लिया तो कई लोगों की जान चली जाएगी। क्या इस से घिनौना काम कोई हो सकता है? यमुना में जो जहर मिलाकर भेजा जा रहा है, वह पानी जल शोधन संयंत्र में भी साफ नहीं हो सकता है। कई इलाकों में पानी बंद करना पड़ रहा है।

अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों पर दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ ने दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। उन्होंने केजरीवाल के दावे को भ्रामक और गलत बता दिया था। इसके बाद भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा देने की मांग की थी। इस शिकायत पर चुनाव आयोग ने मंगलवार को केजरीवाल को नोटिस जारी कर के उनको जवाब देने के लिए बुधवार रात 8 बजे तक का समय दिया था।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsक्यों यमुना में जहर मिलाने का किया था दावा? चुनाव आयोग को केजरीवाल ने बताई वजह