राघव चड्ढा को सड़क से उठाकर…; केजरीवाल की पार्टी ने अपने सांसद को बताया 'एहसान फरामोश'
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एहसान फरामोश बताया। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली पार्टी चड्ढा पर बड़े ऐक्शन की तैयारी कर चुकी है। चड्ढा पर भाजपा से मिल जाने का आरोप लगाया गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) इन दिनों अपने ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बेहद आक्रामक है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल की पार्टी एक ऐसे नेता पर बड़े ऐक्शन का मूड बना चुकी है जिन्हें कभी टॉप लीडरशिप का भरोसेमंद और मुख्य रणनीतिकार माना जाता था। 'आप' ने राघव चड्ढा को 'एहसान फरामोश' बताते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने एक सामान्य परिवार के लड़के को सड़क से उठाकर संसद तक पहुंचाया।
इसी महीने की शुरुआत में 'आप' ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से राघव चड्ढा को हटाकर उनक अटकलों को सच साबित किया जिनकी चर्चा तभी से थी जब अरविंद केजरीवाल के कथित शराब घोटाले में जेल जाने के बाद राघव चड्ढा पार्टी के दूसरे नेताओं की तरह केंद्र सरकार पर ज्यादा आक्रामक नजर नहीं आए। फरवरी के अंत में जब केजरीवाल को जब आरोप मुक्त करार दिया गया तब भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ईडी के ऐक्शन के बाद राघव पर बिफरी पार्टी
राघव और उनकी पार्टी में अलगाव की घड़ी बुधवार को उस वक्त और करीब आ गई जब चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बनाए गए अशोक कुमार मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई। 'आप' ने इसके पीछे राघव चड्ढा का हाथ बताते साफ कर दिया कि राज्यसभा सांसद के सियासी सफर में नया मोड़ जल्द आ सकता है। पार्टी की तरफ से प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ जब मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा की भाजपा के टॉप लीडरशिप से मुलाकात हुई और उन्होंने ही मित्तल के खिलाफ ईडी छापेमारी की मांग की।
कहा- राघव चड्ढा ने पीठ में छुरा घोंपा
हाल के समय में आम लोगों को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों को संसद में उठाकर बेहद चर्चा में रहने वाले राघव चड्ढा को एहसान फरामोश करार देते हुए प्रियंक कक्कड़ ने कहा कि उन्हें पार्टी और इसके मुखिया ने सड़क से उठाकर सदन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘इस बात का दुख है कि अरविंद केजरीवाल जी ने, आम आदमी पार्टी ने एक आम परिवार से आए लड़के को, एक सामान्य कार्यकर्ता को सड़क से उठाकर संसद तक पहुंचा दिया और बदले में वह कैसी कृतघ्न हरकतें कर रहा है। इस बात का दुख है। राघव चड्ढा की तरफ से पीठ में छुरा घोंपना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’
राघव चड्ढा ने साधी चुप्पी
पार्टी की तरफ से ताजा हमलों के बाद से राघव चड्ढा ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह अभी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। इससे पहले जब उन्हें डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया था तो राघव चड्ढा ने पूछा था कि उनकी गलती क्या है, क्या आम लोगों की आवाज उठाने की वजह से उन्हें पद से हटा दिया गया और सदन में उनके बोलने पर रोक लगा दी गई?
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


