Hindi Newsएनसीआर Newsarvind kejriwal official bungalow lodhi estate delhi national party president
अरविंद केजरीवाल को मिला लोधी एस्टेट में सरकारी बंगला, दिल्ली में सियासत तेज

अरविंद केजरीवाल को मिला लोधी एस्टेट में सरकारी बंगला, दिल्ली में सियासत तेज

संक्षेप: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार की ओर से टाइप-7 सरकारी बंगला आवंटित किया गया है, यह आवंटन हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष के तौर पर हुआ है।

Wed, 8 Oct 2025 06:28 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार की ओर से बंगला आवंटित कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोधी एस्टेट-95 अब उनका नया पता होगा। इस टाइप-7 बंगले को हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आवंटित किया गया है। उन्हें यह बंगला एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आवंटित हुआ है। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास भी छोड़ दिया था। वे अस्थायी रूप से पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के फिरोजशाह रोड स्थित सरकारी आवास पर रह रहे थे। आप ने केंद्र से बंगला देने का आग्रह किया था। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट में चला गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने बंगला आवंटित करने के निर्देश दिए।

सचदेवा ने निशाना साधा

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के मुखिया होने का दांव चलकर लोधी एस्टेट में दिल्ली के सबसे बड़े बंगलों में से एक खुद को आवंटित करवा लिया।

अदालत की फटकार के बाद मिला बंगला : आप

आप नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने केजरीवाल को आधिकारिक बंगला आवंटित किया है। चूंकि, वह एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक हैं, इसलिए वह बंगले के हकदार थे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।