जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का फैसला केजरीवाल के लिए राहत या बढ़ेगा क्लेश, कैसे केस से निकले केस

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। इसी अदालत के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर एक और पीआईएल पर सुनवाई पहले से चल रही है। केजरीवाल को अब तीन मामलों का सामना करना पड़ेगा।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का फैसला केजरीवाल के लिए राहत या बढ़ेगा क्लेश, कैसे केस से निकले केस

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को फरवरी के अंत में अदालती फैसले से मिली बड़ी राहत का जश्न पार्टी ठीक से मना भी नहीं पाई थी, और कानूनी जंग का एक नया दौर शुरू हो गया। कथित शराब घोटाले से जुड़े केस का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल अब आपराधिक अवमानना के मामलों में भी घिर गए हैं। उनके खिलाफ 'अदालत के अपमान' के आरोप में नया केस शुरू हो गया है, जबकि एक पहले से हाई कोर्ट में लंबित है। हालांकि, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के फैसले के बाद केजरीवाल ने 'सत्य की जीत' बताकर अपनी खुशी भी जाहिर की। ऐसे में आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 'आप' सुप्रीमो के लिए इस फैसले के क्या मायने हैं।

कहां से हुई शुरुआत

दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब ट्रायल कोर्ट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को आरोप मुक्त करार दिया गया और सीबीआई के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की गईं। सीबीआई ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी, जिसे जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच के सामने सूचीबद्ध किया गया। 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल चाहते थे कि इस केस को किसी और बेंच के सामने ट्रांसफर किया जाए। उन्होंने इसके लिए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लेटर भी लिखा। चीफ जस्टिस की ओर से उनकी गुजारिश ठुकराए जाने के बाद केजरीवल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने रिक्यूजल याचिका दायर करके उनसे इस केस से हट जाने की अपील की।

कां

अदालत से सोशल मीडिया तक क्या कुछ हुआ

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में केजरीवाल ने खुद 'वकील बनकर' एक घंटे से अधिक समय तक दलीलें रखीं। उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर संदेह जाहिर करते हुए कई सवाल खड़े किए। हालांकि, बाद में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने उनकी सभी दलीलों की काट करते हुए फैसला दिया कि वह इस मामले की सुनवाई जारी रखेंगी। एक तरफ जहां केजरीवाल अदालत में जज के सामने कानूनी विकल्पों का सहारा ले रहे थे तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को लेकर काफी-कुछ लिखा गया। वीडियो शेयर किए गए और उन पर कई आरोप लगाए गए। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के आरएसएस से जुड़े वकीलों के संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने और बच्चों के सरकारी वकीलों के पैनल में होने जैसी दलीलों के जरिए उन पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए।

बहिष्कार का दांव, एमिकस क्यूरी की व्यवस्था और फिर जज ने कहा- चलाऊंगी केस

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की ओर से रिक्यूजल याचिका खारिज किए जाने के बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक ने ऐलान कर दिया कि वह जस्टिस शर्मा का बहिष्कार करेंगे और ना तो खुद पेश होंगे और ना ही उनके वकील। जस्टिस शर्मा ने इन तीनों प्रतिवादियों के लिए न्याय मित्र नियुक्त करने का ऐलान किया। लेकिन गुरुवार को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ प्रतिवादियों ने अदालत की अवमानना की है और इसलिए वह आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू कर रही हैं। जस्टिस शर्मा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, विनय मिश्रा और सौरभ भारद्वाज पर अदालत के खिलाफ झूठा कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। अदालत को डराने और मजाक उड़ाने का आरोप भी लगाया। जस्टिस शर्मा ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि चूंकि उन्होंने अवमानना की कार्यवाही शुरू कर रही हैं, इसलिए मुख्य केस को किसी और बेंच के सामने ट्रांसफर करेंगी।

केजरीवाल के लिए राहत या क्लेश?

जस्टिस शर्मा ने एक तरफ जहां केजरीवाल और अन्य के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया तो दूसरी तरफ 'आप' प्रमुख की वह मुराद भी पूरी कर दी, जिसके लिए उन्होंने इतनी कोशिशें कीं। जस्टिस शर्मा के फैसले के बाद केजरीवाल ने इसे 'सत्य और सत्याग्रह' की जीत बताया। ऐसे में सवाल उठता है कि केजरीवाल के लिए यह राहत है या उनका क्लेश बढ़ने वाला है? कानूनी जानकारों की मानें तो अरविंद केजरीवाल ने इसे अपनी जीत के तौर पर भले ही पेश किया हो, लेकिन उनके लिए मुश्किलों में कुछ इजाफा ही हुआ है। उन्हें अब एक साथ कई मामलों में कानूनी कार्यवाही का सामना करना होगा। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर की गई टिप्पणियों की वजह से उनके खिलाफ एक नहीं बल्कि दो-दो अवमानना के केस हो चुके हैं। वकील वैभव सिंह की ओर से इस मामले में दायर जनहित याचिका पर भी हाई कोर्ट की एक अलग बेंच में सुनवाई चल रही है। ऐसे में केजरीवाल को अब जहां शराब घोटाले से जुड़ा केस लड़ना है तो दूसरी तरफ अवमानना की कार्यवाही के दो मामलों का भी सामना करना है। यह सब इसलिए भी उनकी मुश्किलें बढ़ाने वाला है, क्योंकि अगले साल उन्हें पंजाब और गुजरात जैसा राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए समय देना है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।