अरविंद केजरीवाल ने क्यों अचानक चल दिया हिंदू कार्ड, क्या है उनकी नई चाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ईडी की छापेमारी के सहारे हिंदू कार्ड चल दिया। उन्होंने इसे हिंदुओं के खिलाफ बताते हुए भाजपा पर हमला किया।

 Aam Aadmi Party  National Convener Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जिस तरह इसे 'हिंदू कार्ड' खेला, उसने खुद उनकी ही पार्टी के कई लोगों को अचंभित किया होगा। 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मंच से 'इंसान का इंसान से हो भाईचारा' वाला गाना गाने वाले अरविंद केजरीवाल आमतौर पर मजहबी कार्ड खेलने से बचते हैं। वैसे तो उन्होंने इससे पहले भी कुछ मौकों पर सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है, लेकिन जिस तरह उन्होंने ईडी की कार्रवाई को भी हिंदुओं से जोड़ा उसके मायने तलाशे जा रहे हैं।

सबसे पहले जानें केजरीवाल ने कहा क्या?

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक पोस्ट में ईडी की रेड को हिंदू व्यापारियों के खिलाफ जोड़ते हुए कहा, 'ED पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड कर रही है। ED पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है - घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ED पार्टी का मुकाबला करेंगे।' केजरीवाल इन दिनों भाजपा के लिए 'ईडी पार्टी' के संबोधन का इस्तेमाल करते हैं। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़े कुछ ठिकानों पर छापेमारी को अरविंद केजरीवाल ने इसे हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई बताया था।

पंजाब को लेकर सतर्क केजरीवाल

'आप' की स्थापना के एक दशक के भीतर अपनी पार्टी को दो राज्यों में सत्ता दिलाने वाले अरविंद केजरीवाल राजनीति के महीन खिलाड़ी है। दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल भले ही अपने सबसे बड़े गढ़ में भाजपा से मुकाबला पिछले साल हार गए, लेकिन पंजाब को लेकर वह बेहद सतर्क नजर आ रहे हैं। यह अलग बात है कि भाजपा पंजाब की लड़ाई में चौथे नंबर की पार्टी है, लेकिन जिस तरह भगवा दल ने हाल ही में पश्चिम बंगाल को फतह करके चौंकाया, उसको देखते हुए केजरीवाल हल्के में नहीं लेना चाहते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि भाजपा यहां अकाली दल के साथ वर्षों तक शासन में रह चुकी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के ताजा बयान ने एक बार फिर दोनों पार्टियों के साथ आने के संकेत दिए हैं।

क्यों खेला हिंदू कार्ड

सवाल यह उठता है कि सिख बहुल पंजाब में अरविंद केजरीवाल 'हिंदू कार्ड' क्यों खेल रहे हैं? दरअसल, इसके पीछे भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग है, जिसे केजरीवाल सफल नहीं होने देना चाहेंगे। क्योंकि भाजपा हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में दिखा चुकी है कि छोटे-छोटे वोट समूहों को जोड़कर वह बड़ा फेरबदल करने में माहिर है। भाजपा ने हाल ही में भले ही एक जट सिख सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब में अपना कप्तान बनाया, लेकिन यहां उसका दारोमदार मुख्य तौर पर हिंदू वोटर्स पर टिका है। भाजपा यहां हिंदुओं के साथ सिख वोटर्स को भी जोड़ने में जुटी है तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की कोशिश पंजाब में भाजपा को हिंदुओं के खिलाफ बताकर भगवा दल को नुकसान पहुंचाने की है। पंजाब के कुल वोटर्स में जहां 57 फीसदी सिख हैं तो 38 फीसदी हिंदू हैं।

भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल को घेरा

केजरीवाल के हिंदू कार्ड पर भाजपा और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने एक वीडियो में कहा, 'आगामी पंजाब चुनाव में अपनी हार को देखते हुए केजरीवाल जी ने आज सिख और हिंदू भाइयों को लड़ाने के लिए साजिश भरा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ED हिंदू व्यापारियों के ऊपर रेड कर रही है। मैं पंजाब पुलिस से आग्रह करता हूँ की केजरीवाल जी के ऊपर दंगे भड़काने और एक शांतिमयी प्रदेश के अंदर आग लगाने की कोशिश करने के लिए उनके ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए।' वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को कहा कि पंजाब को ऐसी राजनीति से बचाने की जरूरत है जो समाज को बांटने का काम करती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब की पहचान किसी एक धर्म, वर्ग या समुदाय से नहीं जुड़ी है। पंजाब की असली ताकत भाईचारे, साझा विरासत और आपसी विश्वास में निहित है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअरविंद केजरीवाल क्यों अचानक करने लगे 'हिंदू-हिंदू', भाजपा के खिलाफ नई चाल क्या