दीपक सिंगला को केजरीवाल ने दी 'क्लीनचिट', कहा- गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईडी ने गोवा में छापेमारी के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 2024 में भी जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापा मारा था। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़ा है।

दीपक सिंगला को केजरीवाल ने दी 'क्लीनचिट', कहा- गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि...

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली और गोवा में छापेमारी के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार थे। ईडी ने 2024 में भी जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापा मारा था। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने के बाद सिंगला को गिरफ्तार किया गया। हालांकि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीपक सिंगला को निर्दोष बताया है। उन्होंने दावा किया कि दीपक को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह बीजेपी के खिलाफ काम कर रहा था और बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया।

सिंगला को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वो बीजेपी के खिलाफ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।

दीपक सिंगला की टीम ने क्या कहा

दीपक सिंगला की गिरफ्तारी के बाद उनकी टीम ने भी एक्स पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, गोवा में आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ती ताकत और जनता के बढ़ते समर्थन से घबराकर आज सुबह मेरे घर पर ED की छापेमारी हो रही है। यह कार्रवाई सिर्फ मुझे नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता की आवाज़ दबाने की कोशिश है, ताकि हम डर जाएं और झुक जाएं। लेकिन हम अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही हैं न डरेंगे, न झुकेंगे, और न ही जनता की आवाज उठाना बंद करेंगे। भाजपा अपनी तोता-मैना एजेंसियों के दम पर विपक्ष को दबाना चाहती है, लेकिन सच और संघर्ष की लड़ाई जारी रहेगी।

सौरभ भारद्वाज ने बताया चुनाव वाला कनेक्शन

वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस छापेमारी को चुनाव जोड़ते हुए दावा किया है कि छापेमारी इसलिए की गई है क्योंकि गोवा और पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में 2025 में चुनाव हुए थे और तीन साल, 2022, 2023 और 2024 तक, ED और CBI की सारी कार्रवाई दिल्ली के नेताओं पर केंद्रित थी। हमारे मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया, एक सांसद को गिरफ्तार किया गया और यहां तक ​​कि मुख्यमंत्री को भी गिरफ्तार किया गया। अब पंजाब और गोवा में चुनाव होने वाले हैं, इसलिए पंजाब में छापेमारी शुरू हो गई है।

उन्होंने आगे कहा, पंजाब में हमारे एक मंत्री को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है और हमारे अन्य नेताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। इसी तरह, अब गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला के गोवा स्थित आवास और दिल्ली स्थित परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है। पूरा देश खुलेआम देख रहा है कि जहां भी चुनाव होते हैं, ED और CBI वहां जाकर विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार कर लेती हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।