शराब घोटाले में आरोप मुक्त होकर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी पर साधा निशाना
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपी आरोप मुक्त कर दिए गए हैं। आरोप मुक्त किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल रो पड़े। पत्रकारों के सामने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे तो वह आंसू रोक नहीं पाए।
शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद रो पड़े। शुक्रवार को अदालत से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल पत्रकारों के सामने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे तो वह आंसू रोक नहीं पाए। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और अब अदालत ने भी यह कह दिया है। कई महीने जेल में बिता चुके केजरीवाल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए। जितने भी आरोपी थे सभी को बरी कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है। हमें भारतीय न्यायपालिका पर भरोसा है। मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ है।’
शराब घोटाले के केस को राजनीतिक साजिश बताते हुए केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साथा उन्होंने कहा, ‘मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया। यहां तक कि मौजूदा मुख्यमंत्री को घसीटकर जेल में डाला गया। हमारे डिप्टी सीएम को दो साल जेल में रखा। पूरा फर्जी केस था। हमारे ऊपर कीचड़ डाला गया। 24 घंटे खबर चलाई जाती थी केजरीवाल भ्रष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है।’
रो पड़े केजरीवाल, सिसोदिया ने संभाला
यह कहते ही अरविंद केजरीवाल रो पड़े। पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें संभाला। केजरीवाल ने किसी तरह खुद को संभाले हुए खुद को कट्टर ईमानदार बताया। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। उन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।’
अच्छे काम करके सत्ता में आएं, झूठे केस क्यों: केजरीवाल
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह देश और संविधान से खिलवाड़ मत करिए। आपको सत्ता चाहिए अच्छे काम करिए। आज देश के सामने इतनी बड़ी बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई है, बेरोजगारी है। पूरे देश में सड़कें टूटी हैं, चोरों तरफ प्रदूषण है। उन समस्याओं का समाधान करके सत्ता में आइए। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों करते हैं। अच्छे काम करके सत्ता में आइए।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


