अरविंद केजरीवाल ने स्कूल-अस्पताल नहीं तो किस बात के लिए खुद को दिए 10 में 10 नंबर; शराब पर भी अपनी तारीफ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उस शराब नीति की तारीफ की है, जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा। केजरीवाल ने इस मामले में अपनी सरकार को 10 में 10 नंबर दिए, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में माना कि अभी और काम करना बाकी था।

National Convenor Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने बिजली और शराब नीति के लिए अपनी सरकार को 10 में 10 नंबर दिए।

अरविंद केजरीवाल की अगुआई में एक दशक से अधिक समय तक दिल्ली में चली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए अपने काम की सबसे ज्यादा तारीफ करती रही है। वह इसे शासन के 'नए मॉडल' के तौर पर पेश करती आई है। हालांकि, अब सरकार जाने के करीब डेढ़ साल बाद अरविंद केजरीवाल ने माना है कि इन दोनों क्षेत्रों में अभी और काम करने की जरूरत थी। यही वजह है कि उन्होंने इन दो क्षेत्रों में कामकाज के लिए खुद को 10 में 10 नंबर नहीं दिए। हालांकि, उन्होंने बिजली को लेकर किए काम में खुद को पूरे के पूरे नंबर दिए। दिलचस्प यह है कि उन्होंने शराब को लेकर बनाई अपनी नीति को भी 10 में 10 नंबर दिए, जिसमें कथित घोटाले के आरोप लगने के बाद उन्हें और मनीष सिसोदिया को कई महीने जेल में रहना पड़ा। बाद में उन्हें निचली अदालत ने बरी कर दिया और अब मामला हाई कोर्ट में लंबित है।

दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल से उनकी सरकार में हुए कामकाज को खुद आंकने को कहा गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, यमुना सफाई, बिजली, वायु प्रदूषण और शराब नीति जैसे मुद्दों पर उनसे 1 से 10 नंबर देने को कहा गया। एक मतलब सबसे कम और 10 मतलब सर्वोत्तम था। अरविंद केजरीवाल से सबसे पहले शिक्षा को लेकर उत्तर मांगा गया, जिसे उनकी सरकार अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करती रही है और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के लिए केजरीवाल भारत रत्न तक की मांग कर चुके हैं। केजरीवाल ने कहा, 'मैं कहूंगा 8 या 9 क्योंकि और भी काफी कुछ करना बाकी था, हम करना चाहते थे। इसलिए मैं 10 नहीं दूंगा। लेकिन मैं 8 या 9 दूंगा।'

सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सरकार के काम को केजरीवाल ने '8 या 9' नंबर देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'इन्होंने (भाजपा सरकार) मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हमारी सरकार जाने के बाद। बहुत दुख होता है। कुछ दिन पहले मैं तिलक नगर गया था वहां मोहल्ला क्लीनिक में गाय भैंस चर रही थी। मैं 8 या 9 दूंगा।' आप प्रमुख ने मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का दावा करते हुए इस मामले में खुद को पूरे नंबर दिए। उन्होंने कहा, 'बिजली में 10 में 10, 24 घंटे बिजली आने लगी थी। मुफ्त हो गई थी। अब फिर से कट लगने लगे हैं।'

पानी सप्लाई, महिला सुरक्षा और पानी पर क्या बोले

पाइप से पानी की आपूर्ति के मामले में अरविंद केजरीवाल ने 7 नंबर लिए और कहा कि अगले 5 साल में काम पूरा हो जाता। केजरीवाल ने कहा, 'काफी काम हो गया था। पानी मुफ्त था। कई इलाकों जैसे द्वारका में पानी नहीं आता था, वहां पहुंचा दिया था। कई इलाकों में पानी आने लगा था। पानी साफ होने लगा था। मुझे उम्मीद थी कि और 5 साल में 24 घंटे पानी कर देंगे दिल्ली में।' महिला सुरक्षा पर केजरीवाल ने कहा कि यह केंद्र सरकार के अधीन है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर केजरीवाल ने अपने काम को 7 या 8 नंबर देने की बात कही। शासन और पादर्शिता पर उन्होंने अपनी सरकार को 8-9 नंबर, रोड और ड्रेनेज पर भी 8-9 नंबर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें भी बहुत कुछ करना बाकी था। एक मास्टर ड्रेनेज प्लान बना रहे थे दिल्ली का।

वायु प्रदूषण और यमुना सफाई, केंद्र के पाले में डाली गेंद

वायु प्रदूषण पर काम को लेकर कोई नंबर दिए बिना केजरीवाल ने कहा कि लेकर कहा कि यह हमारे ऊपर निर्भर नहीं था। बाहर के राज्यों से आता था। खासतौर पर सर्दियों में जो पराली का धुआं आता है। 6-7 राज्य शामिल हैं, केंद्र सरकार को सभी को बिठाकर काम करना होगा। यमुना सफाई के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसमें भी केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। यमुना में कुछ हिस्सा दिल्ली सरकार का है, कुछ हिस्सा डीडीए का, कुछ हिस्सा इस एजेंसी का....कई एजेंसियों का होना गर्वनेंस के लिए दिक्कत है। दिल्ली मेट्रो की तरह यमुना के लिए अलग कंपनी बना दी जाए और सभी उसे अपनी जमीन दे दें तो वह करेगी। नहीं तो सब आपस में लड़ते रहेंगे। काम ही नहीं होगा। लेकिन अब तो 6-7 इंजन की सरकार है। अब भी यमुना साफ नहीं हो रही है, डेढ़ साल में कुछ नहीं हुआ।

शराब नीति की तारीफ कर दिए 10 में 10

अंत में अरविंद केजरीवाल से एक्साइज (शराब) नीति को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए पूरे नंबर दिए। केजरीवाल ने कहा, 'शराब नीति बहुत अच्छी थी। मैं 10 में 10 दूंगा। क्योंकि हमने उसे पंजाब में लागू किया और वहां बहुत अच्छी चल रही है।' केजरीवाल ने एक और सवाल के जवाब में कहा, 'पॉलिसी बहुत अच्छी है। वही पॉलिसी पंजाब में लागू है वहां राजस्व 5 हजार करोड़ से बढ़कर 12 हजार करोड़ हो गया। मैं आपका बतात हूं पॉलिसी क्या थी। पहले जितने भी ठेके थे दिल्ली में वे सरकारी थे। निजी ठेकों की नीलामी नहीं करते थे। हर साल 10-15 पर्सेंट रेट बढ़ाकर देते थे। उसमें भ्रष्टाचार होता था। हमने कहा कि हम नीलामी करेंगे। हमें इससे दोगुना तीगुना राजस्व मिल रहा था। हमने तो कहा था जो ज्यादा बोली लगाएगा उसे मिलेगा। यह अच्छी नीति थी, इसमें गलत क्या है।'

भ्रष्टाचार के केस में जेल जाने का बहुत दुख: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि पूरी जिंदगी कट्टर ईमानदार रहने के बाद भी उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा। पूर्व सीएम ने कहा, 'मेरी आत्मा को सबसे ज्यादा दुख इस बात का हुआ कि पूरी जिंदगी कट्टर ईमादारी में गुजरी और जेल गए तो भ्रष्टाचार के आरोप में। किसी और चीज में जेल चला जाते उतना दुख नहीं होता। 24 घंटे टीवी पर चलता था कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी, बेल नहीं मिल रही। लोगों के मन में शक तो होता है। यह मेरे लिए सबसे पीड़ादायक था। ट्रायल कोर्ट ने आरोपों को की बखिया उधेड़ दी। इसके बाद लोगों को लगने लगा कि बीजेपी ने केजरीवाल के साथ बहुत अन्याय किया।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअरविंद केजरीवाल ने स्कूल-अस्पताल नहीं, शराब पर अपने काम को दिया 10 में 10 नंबर