हट जाइए क्योंकि आपके बच्चे...; जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ केजरीवाल की नई दलील

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ केस से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटवाने के लिए नई दलील हाई कोर्ट में पेश कर दी है।

हट जाइए क्योंकि आपके बच्चे...; जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ केजरीवाल की नई दलील

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ केस से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटवाने के लिए नई दलील हाई कोर्ट में पेश कर दी है। उन्होंने हाई कोर्ट में एक एफिडेविट दाखिल करते हुए जस्टिस शर्मा के बच्चों के सरकारी वकीलों के पैनल में होने का हवाला देकर जज से हट जाने की अपील की है।

अरविंद केजरीवाल ने इसे 'हितों के टकराव' का सीधा और गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के पैनल काउंसिल में हैं, इसलिए उन्हें केस की सुनवाई से हट जाना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि चूंकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता आबकारी नीति केस में सीबीआई की तरफ से पेश होते हैं और वह पैनल काउंसिल को केस भी आवंटित करते हैं, यह सीधे और गंभीर हितों के टकराव की आशंका जाहिर होती है।

इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट में खुद अपनी जिरह कहते हुए एक घंटे से अधिक समय तक दलीलें पेश कीं। उन्होंने कई वजहों का जिक्र करते हुए बताया कि उनके मन में जस्टिस शर्मा को लेकर शंका है और इसलिए उन्हें खुद को अलग कर लेना चाहिए। हालांकि, नए एफिडेटिवट में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं मिला, क्योंकि उनके कोर्ट से निकल जाने के बाद उसी दिन अदालत में सुनवाई पूरी कर ली गई।

केजरीवाल ने कहा- मुझे तो भ्रष्ट और दोषी घोषित कर दिया था

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा से कहा कि शराब नीति मामलों में उनके पहले के फैसलों ने उन्हें लगभग दोषी और भ्रष्ट घोषित कर दिया था, और उन्हें आशंका है कि अगर वह आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई जारी रखती हैं तो उन्हें न्याय नहीं मिलेगा।

ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती, केजरीवाल बदलवाना चाहते हैं जज

गौरतलब है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कथित शराब घोटाले से जुड़े उस केस की सुनवाई कर रही हैं, जिसमें सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोप मुक्त करार दिए गए अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य ने हाई कोर्ट से मांग की है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा खुद को इस केस से अलग कर लें। केजरीवाल ने इससे पहले हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लेटर लिखकर भी यह मांग की थी। इसके अलावा उनकी एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।