जेल जाने के लिए तैयार रहें, मैं 2 महीने में छुड़ा दूंगा, गुजरात में बोले केजरीवाल; एक कसम भी खिलाई

Jan 19, 2026 05:48 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गुजरात के वडोदरा में आम आदमी पार्टी का सम्मेलन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला सभी पार्टी के सभी एकजुट होकर बीजेपी का सामना करने के लिए कहा।

जेल जाने के लिए तैयार रहें, मैं 2 महीने में छुड़ा दूंगा, गुजरात में बोले केजरीवाल; एक कसम भी खिलाई

गुजरात के वडोदरा में आम आदमी पार्टी का सम्मेलन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला सभी पार्टी के सभी एकजुट होकर बीजेपी का सामना करने के लिए कहा। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि जैसे-जैसे गुजरात के चुनाव पास आएंगे, बीजेपी सबको भेजना शुरू होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग जेल भेजेंगे और मैं 2 महीने में छुड़ा कर ले कर आउंगा।

इस दौरान उन्होंने कहा, अगर 30 साल में बीजेपी ने अच्छी सरकार चलाई होती तो आज यहां एक भी आदमी नहीं आता। आप यहां आए हैं, इसका मतलब आप बहुत दुखी है। उन्होंने कहा, सब मिलकर 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे और ऐसी सरकार बनाएंगे जहां हर कोई खुशहाल होगा और सारी सुविधा मिलेगी। कोई डराएगा नहीं और कोई डरेगा नहीं। अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर सबको जेल भेजने का आरोप लगाया।। उन्होंने कहा, 2 साल के अंदर ये सबको जेल भेजेंगे और जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा। अरविंज केजरीवाल ने कहा, मैं 6 महीने जेल रहकर आया, मेरा क्या कसूर था। केजरीवाल ने आगे कहा, ये लोग कार्यकर्ताओं को भी जेल भेजेंगे लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, मैं 2-3 महीने में छुड़वा कर ले कर आउंगा। इसी के साथ केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से एक कसम भी खिलवाई।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, अब बस दो साल बचे हैं और इस दौरान खूब मेहनत करनी होगी। लोगों को जोड़नाी होगा। सब कसम खाकर जाएंगे कि हर कार्यकर्ता हर रोज पांच वोट बनाएगा।केजरीवाल ने कहा, एक समय गुजरात देश का सबसे समृद्ध देश था, लेकिन बीजेपी ने गुजरात को लूट लिया। ये गुजरात की सड़कें, स्कूल-अस्पताल सब खा गए। आज किसानों को खाद नहीं मिलती, उन्हें फसलों का सही दाम नहीं मिलता। आज गुजरात के युवा रोजगार मांगने जाते हैं तो ये उनके हाथ में दारू की बोतल और कोकिन पकड़ा देते हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा, बीजेपी ने भय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के जरिए गुजरात पर शासन किया है। इन्होंने हमारे नेताओं और गरीब किसानों को जेल में डाल दिया है। जिन 85 किसानों को इन्होंने गिरफ्तार किया उनके परिवार ने कहा कि अगर गुजरात की तरक्की के लिए 3 साल भी जेल में रहना पड़ा तो रहेंगे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें