अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को 'सबसे बड़ा आतंकवादी' कह डाला
अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है और उन्हें सबसे बड़ा आतंकवाद कह दिया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है और उन्हें सबसे बड़ा आतंकवादी बताया है। मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों पर हो रही एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि वे लोग एंटी नेशनल थे। लेकिन सबसे बड़े एंटी नेशनल मोदी जी आप है। मोदी जी उन्हें आतंकवादी बता रहे हैं लेकिन सबसे बड़े आतंकवादी आप हैं।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ये जो आरोप लहा रहे हैं बच्चों पर, वे गलत हैं। ये बच्चे सिर्फ इतना मांग रहे हैं कि पेपर लीक कराना बंद करो। प्रधानमंत्री होकर पेपर लीक कराना बंद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि या तो आप बेबस हैं या पेपर लीक का पैसा आप तक पहुंच रहा है। उन्होंने छात्रों के साथ हिंस का आरोप लगाते हुए कहा, ये पुलिस का काम है? पुलिस का काम पत्थर मारना है। ऐसे वीडियो जारी हुए हैं जिसमें पुलिस अपनी ही गाड़ियां तोड़ रही है। सिविल ड्रेस में पुलिस लाठीचार्ज कर रही है।
छात्रों को बिना वजह पीटने का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे लगता है कि इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं देखी गई। सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो घूम रहे हैं। कई वीडियो ऐसे हैं जिनमें छात्र पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें लड़कियां पुलिस के सामने हाथ जोड़कर विनती कर रही हैं, फिर भी पुलिस उन्हें पीटती रहती है। ऐसे भी कई वीडियो हैं जिनमें बिना किसी उकसावे के निहत्थे छात्रों को पीटा जा रहा है। मैंने एक वीडियो देखा जिसमें दो-तीन पुलिसकर्मी खड़े थे, और जैसे ही छात्र वहां से गुजरे, उन्होंने हर एक को लाठियों से मारा। छात्र कुछ नहीं कर रहे थे। वे किसी पर हमला नहीं कर रहे थे। फिर भी, वहां से गुजरने वाले हर छात्र को वे पीटते रहे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, कल जंतर-मंतर पर देश के बच्चे गिड़गिड़ा रहे थे, हाथ जोड़ रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने निहत्थे छात्रों के साथ जनरल जैसी बर्बरता दिखाई। जिस तरह से मोदी सरकार ने देश के बच्चों पर लाठीचार्ज कराया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, उससे आज कई माता-पिता बेहद परेशान हैं। उन्हें यह तक नहीं पता कि उनके बच्चे कहां हैं। उन्होंने आगे कहा, थोड़ी देर पहले पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें लिखा है कि जिन-जिन लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया है, उनके खिलाफ एफआईआर करेंगे। उन्होंने कहा, मैं मोदीजी से कहना चाहता हूं कि धमकियां देना बंद करो नहीं तो देश के लोग ऐसा मजा चखाएंगे कि इतिहास याद रखेगा कि तानाशाह का क्या हाल हुआ था।
हेल्पलाइन नंबर जारी
उन्होंने बच्चों और माता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर आपको किसी तरह की लीगल मदद की जरूरत है या आपको आपने बच्चे नहीं मिल रहे तो आपकी मदद के लिए हमने एक लीगल टीम बनाई है।


