अंकित शर्मा के कातिल ताहिर हुसैन पर आखिर अरविंद केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी
अरविंद केजरीवाल ने ताहिर हुसैन पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उसे बहुत पहले निकाल दिया। केजरीवाल ने भाजपा और ओवैसी की पार्टी को लपेटने की कोशिश की।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उस ताहिर हुसैन पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है, जिसने उनकी पार्टी का पार्षद रहते हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा का बेरहमी से कत्ल करके नाले में फेंक दिया था। अरविंद केजरीवाल ने ताहिर हुसैन से पल्ला झाड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को लपेटने की कोशिश की।
ताहिर हुसैन को दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार शाम अंकित शर्मा की हत्या और दंगा भड़काने समेत कई मामलों में दोषी ठहराया। इसके बाद से भाजपा 'आप' पर हमलावर थी और केजरीवाल से जवाब की मांग कर रही थी। फैसले के करीब 20 घंटे बाद पूर्व सीएम ने चुप्पी तोड़ते हुए यह कहकर पल्ला झाड़ा कि उसे बहुत पहले पार्टी से निकाल दिया गया था। उन्होंने नाम लिए बिना भाजपा और ओवैसी की पार्टी एआईएमआई को लपेटा। केजरीवाल ने भाजपा नेता अमित मालवीय के 18 घंटे पुराने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, 'हमने बहुत पहले आप से निष्कासित कर दिया था। क्या वह चंदा चोर पार्टी की सहयोगी संगठन में नहीं शामिल हो गया था।' 'आप' के नेता राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर भाजपा को चंदा चोर पार्टी कहते हैं तो ओवैसी की पार्टी को भाजपा की सहयोगी पार्टी कहकर निशाना साधा जाता है।
भाजपा ने पूछा था- केजरीवाल और सिसोदिया चुप क्यों हैं
अदालत का फैसला आने के बाद से भाजपा के कई नेता अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया से प्रतिक्रिया की मांग कर रहे थे। दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने 'आप' के वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, '(ताहिर हुसैन को) दोषी ठहराए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह चुप क्यों हैं? वे सामने आकर इस मामले पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं?' आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि ताहिर हुसैन का अब पार्टी से कोई संबंध नहीं है क्योंकि 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।
अमानतुल्लाह खान ने जाहिर किया दुख
एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ताहिर हुसैन से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है तो दूसरी तरफ विधायक अमानतुल्लाह खान ने ताहिर हुसैन के लिए दुख जाहिर किया। ओखला के विधायक ने उम्मीद जाहिर की कि ऊपरी अदालत से ताहिर हुसैन को इंसाफ मिलेगा।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


