कोई एक कह दे मैंने पैसे मांगे, राजनीति छोड़ दूंगा; अरविंद केजरीवाल ने दे दिया चैलेंज

Mar 01, 2026 02:37 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपमुक्त होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने खुद को कट्टर ईमानदार बताते हुए चैलेंज दे दिया कि अगर कोई ये साबित कर दे कि उन्होंने रिश्वत ली है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

कोई एक कह दे मैंने पैसे मांगे, राजनीति छोड़ दूंगा; अरविंद केजरीवाल ने दे दिया चैलेंज

दिल्ली कोर्ट की तरफ से कथित शराब घोटाला मामले में आरोपमुक्त किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने खुद को कट्टर ईमानदार बताते हुए चैलेंज दे दिया कि अगर कोई ये साबित कर दे कि उन्होंने रिश्वत ली है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी उनसे नफरत करते हैं और इसी के चलते उन्होंने जांचे बैठा दी।

अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर आयोजित रैली में कहा, मुझे IIT में बहुत अच्छे अंक मिले थे। मैं पढ़ाई में अच्छा था। अगर मैं चाहता तो अमेरिका पढ़ने जा सकता था। मेरे कई दोस्त अमेरिका गए थे। लेकिन उस समय मेरे मन में एक विचार आया: हमारे देश की हालत बहुत खराब है। अगर हम सभी पढ़े-लिखे लोग IIT और बड़े संस्थानों से पढ़ाई करने के बाद अमेरिका चले जाएंगे, तो हमारे देश की देखभाल कौन करेगा? हमारे देश को कौन सुधारेगा? मैं अमेरिका नहीं गया। मैं भारत में ही रहा। मुझे नहीं पता कि प्रधानमंत्री मोदी मुझसे इतनी नफरत क्यों करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे खिलाफ अनगिनत जांचें करवाईं। दस साल में भ्रष्टाचार का एक पैसा भी नहीं मिला। अगर दिल्ली सरकार का कोई ठेकेदार, कोई वेंडर खड़ा होकर यह कहे कि केजरीवाल ने मुझसे पैसे मांगे थे, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

सोनम वांगचुक से डरते हैं पीएम मोदी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी की सरकार ने 12 साल में देश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने पीएम मोदी को को नौटंकीबाज कहते हुए कहा कि पूरे देश में पेपर लीक हो रहे हैं, और ये परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदीजी कहते हैं केजरीवाल भ्रष्ट है। कोर्ट ने कह दिया, केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी सोनम वांगचुक से डरते हैं। सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया। उन्हें तो पद्म भूषण और विभूषण मिलना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बस मार्शलों, महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर कई वादे किए गए लेकिन कोई भी भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बीजेपी की सरकार को धोखेबाज बताते हुए कहा कि आज लोग केजरीवाल की सरकार को याद करते हैं कि इससे तो अच्छा अरविंद केजरीवाल था। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी को खुली चुनौती भी दे डाली कि वह

‘मुझे जेल में डालकर संदेश दिया’

केजरीवाल ने कहा, मोदी जी ने मुझे गिरफ्तार करके पूरे देश को संदेश देना चाहा कि अगर ईमानदारी से काम करोगे तो अरविंद केजरीवाल जैसा हाल कर दूंगा। आम आदमी पार्टी ने देश के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को उम्मीद दी और भाजपा को इससे डर लग गया था, इसलिए मुझे जेल में डाला गया।

मनीष सिसोदिया ने भी बोला हमला

आम आदम पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, देश को ऐसा चौथी पास प्रधानमंत्री नहीं चाहिए जो ED-CBI के सहारे तानाशाही करता रहे। हमको ऐसा प्रधानमंत्री नहीं चाहिए जो अमेरिका और चीन के आगे घुटने टेक दे। हमें पढ़ा-लिखा कट्टर ईमानदार और लोगों की सेवा करने वाला, स्कूल और अस्पताल बनवाने वाला, युवाओं को रोजगार देना वाला प्रधानमंत्री चाहिए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें