
संचार सारथी ऐप पर नहीं थम रहा विवाद, अब केजरीवाल ने सरकार से कर दी ये डिमांड
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह कदम व्यक्तिगत गोपनीयता और स्वतंत्रता पर एक निर्लज्ज हमला है। AAP मोदी सरकार के उस निर्देश की कड़े शब्दों में निंदा करती है जिसमें सभी मोबाइल निर्माताओं को नए और मौजूदा सभी फोन में 'संचार साथी' ऐप को इंस्टॉल करने को कहा गया है।
केंद्र सरकार के लाए संचार सारथी ऐप को सुरक्षा के लिहाज से खतरा बताया जा रहा है। ऐप को मोबाइल में इंस्टाल कर रखने की अनिवार्यता के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्पष्टता के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोदी सरकार पर संचार सारथी ऐप को लेकर अब आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल ने हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि सरकर के तानाशाही कार्यों की निंदा करती है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यह कदम व्यक्तिगत गोपनीयता और स्वतंत्रता पर एक निर्लज्ज हमला है। AAP मोदी सरकार के उस निर्देश की कड़े शब्दों में निंदा करती है जिसमें सभी मोबाइल निर्माताओं को नए और मौजूदा सभी फोन में 'संचार साथी (Sanchar Saarthi)' ऐप को इंस्टॉल करने को कहा गया है। केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के किसी भी लोकतंत्र ने कभी भी ऐसा करने का प्रयास नहीं किया है।
केजरीवाल ने आगे लिखा कि सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में ऐप इंस्टॉल करने के लिए व्यक्तिगत सहमति लेने या इसे किसी भी समय हटाने का विकल्प देने का कोई उल्लेख नहीं है। आम आदमी पार्टी ऐसे तानाशाही कार्यों की निंदा करती है और अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग करती है।
बता दें कि संचार सारथी ऐप को फोन में रखने की अनिवार्यता के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया है कि इस ऐप को लोग अपने फोन पर चाहें तो हटा सकते हैं। ऐप से जासूसी के आरोपों के बीच सिंधिया ने स्पष्ट किया कि इसके आधार पर न कोई जासूसी है, न कोई कॉल मॉनीटरिंग है। अगर आप चाहते हैं, तो इसे एक्टिवेट करें। अगर आप नहीं चाहते, तो इसे एक्टिवेट न करें। अगर आप इसे अपने फोन में रखना चाहते हैं, तो रखो। अगर आप इसको डिलीट करना चाहते हो, तो डिलीट करो। अगर आपको संचार साथी इस्तेमाल नहीं करना है, तो डिलीट कर दो। इसे डिलीट कर सकते हैं, कोई परेशानी नहीं है।'





