अरविंद केजरीवाल टेलीग्राम बंद से भड़क गए, कहा- पेपर लीक बंद हुआ तो MP-MLA खरीद का पैसा कहां से आएगा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे बेतुका बताते हुए कहा कि इन कदमों से पेपर लीक नहीं रुकेगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए एक कदम पर नाराजगी जाहिर की है। केजरीवाल ने इसे बेतुका कदम बताते हुए कहा कि इससे पेपर लीक नहीं रुकेगा। पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इसे रोकना नहीं चाहती, क्योंकि यदि यह धंधा बंद हो गया तो विधायक-सांसद खरीदने के पैसे कहां से आएंगे।
दरअसल, केंद्र सरकार ने नीट के लिए दोबारा हो रही परीक्षा से पहले टेलीग्राम ऐप को बंद कर दिया है। नीट पेपर लीक में इस ऐप का भी नाम सामने आया था। अब एहतियात के तौर पर ऐप पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। अरविंद केजरीवाल ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इससे पेपर लीक नहीं रुकेगा। उन्होंने वायुसेना के विमान से प्रश्न पत्र भेजे जाने के फैसले का भी जिक्र किया।
पेपर लीक बंद कर दिया तो पैसा कहां से आएगा: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ‘मोदी सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है। इसलिए इस तरह के बेतुके कदम उठाए जा रहे हैं। सेना के जहाजों से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना। क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं।’ हाल ही में सांसदों की बगावत झेलने वाले केजरीवाल ने इसे भी पेपर लीक से जोड़ा और कहा, ‘अरबों का धंधा है। पैसा टॉप तक जाता है। पेपर लीक बंद कर दिए तो MLA/MP खरीदने के पैसे कहां से आएंगे?’
सड़कों पर उतरने की मांग कर चुके केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से पेपर लीक मुद्दे पर बेहद आक्रामक हैं और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों भी कहा था कि पेपर लीक अरबों खरबों का धंधा है। इस धंधे में बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। केजरीवाल ने सड़कों पर उतरने की भी अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'जब तक आप सब लोग सड़कों पे उतर के सरकार को मजबूर नहीं करोगे, ये धंधा बंद नहीं होगा। अगले साल ऐसे ही सारे पेपरों में फिर से गड़बड़ होगी। अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने परिवार के भविष्य के लिए, देश के भविष्य के लिए - सब इकट्ठे हो जाओ और माँग करो - बस, अब और नहीं सहेंगे।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


