पेपर के बाद पेट्रोल वाला आंदोलन! अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अरविंद केजरीवाल ने ई20 के मुद्दे पर शनिवार को दिल्ली में टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि लगे हाथ इस मुद्दे का भी समाधान कराया जाए।

 Aam Aadmi Party National convenor Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल।

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है। अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाए जाने का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री से इसके समाधान की मांग की है। उन्होंने शनिवार (1 अगस्त) को इसके लिए दिल्ली में एक टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया है।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहले तो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को एक 'अहंकारी सरकार' का झुकना बताया। फिर उन्होंने E20 का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री से अपील की कि लगे हाथ इसका भी समाधान हो। केजरीवाल ने कहा, 'सभी को बहुत बधाई हो। देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुका दिया। धर्मेंद्र प्रधान जी को इस्तीफा देना पड़ा जनता के सामने। अब मेरी प्रधानमंत्री जी निवेदन है कि लगे हाथों E20 का भी मामला सॉल्व (समाधान) कर दो। लोग बहुत परेशान हैं, लोगों की गाड़ियां खराब हो रही हैं, माइलेज खराब हो रही है। इसलिए प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि इससे पहले कि यह मुद्दा बड़ा बने आप ही आगे बढ़कर सॉल्व कर दो।'

E20 के खिलाफ टाउनहॉल

अरविंद केजरीवाल ने E20 के खिलाफ दिल्ली में एक टाउनहॉल आयोजित करने की बात कही। उन्होंने इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद जाहिर की और ऑनलाइन भी लोगों को जोड़ने की व्यवस्था बताई। उन्होंने कहा, 'इस दिशा में सभी को एक साथ लाने के लिए हम शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, 'नेशनल टाउनहॉल अगेनस्ट E20'। इसमें हमें उम्मीद है कि हजारों लोग शामिल होंगे।'

केजरीवाल ने कहा कि यह 12 बजे दिन में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली और आसपास के शहरों से हैं वो कॉस्टीट्यूशन क्लब में सुबह साढ़े 11 बजे तक पहुंच जाएं। जो लोग दिल्ली से बाहर हैं और नहीं आ सकते हैं वो ऑनलाइन जुड़ें। उन्होंने एक नंबर (8588833212) जारी करते हुए कहा, 'हमें वॉट्सऐप कर दीजिए। हम शुक्रवार शाम तक एक लिंक भेज दीजिए। आप इस पर क्लिक करके हमारे साथ ऑनलाइन जुड़ सकते हैं। इस टाउनहॉल में हम इस मद्दे में दिलचस्पी रखने वाले ऐक्सपर्ट और पीड़ितों को एक प्लैटफॉर्म पर लाएंगे और बोलने का मौका देंगे और आगे की रणनीति तय होगी कि कैसे सरकार को मजबूर किया जाए कि इसे वापस ले।'

चिट्ठियां लेकर पीएम के घर जाऊंगा: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या वह इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे तो उन्होंने कहा कि सबकुछ किया जाएगा। अभी तो बस यह शुरुआत है। पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने एक ऑनलाइन पिटीशन की शुरुआत की थी, जिस पर 2 लाख से अधिक लोग चिट्ठियां भेज चुके हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘इन्हें लेकर मैं प्रधानमंत्री के घर भी जाऊंगा, लेकिन वह शनिवार के बाद, अगले हफ्ते।’

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsपेपर के बाद पेट्रोल वाला आंदोलन! अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान