पिता की थी बड़ी दावेदारी, बेटी की बारी आई; कौन हैं हरियाणा की मंत्री आरती राव

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट से पहली बार विधायक बनीं आरती राव भी सैनी सरकार में मंत्री बन गई हैं। आरती केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं और खुद एक चैंपियन खिलाड़ी रह चुकी हैं।

पिता की थी बड़ी दावेदारी, बेटी की बारी आई; कौन हैं हरियाणा की मंत्री आरती राव

हरियाणा में लगातार तीसरी जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 14 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट से पहली बार विधायक बनीं आरती राव भी सैनी सरकार में मंत्री बन गई हैं। आरती केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं और खुद एक चैंपियन खिलाड़ी रह चुकी हैं।

दिलचस्प यह है कि अहीरवाल बेल्ट के धाकड़ नेता राव इंद्रजीत सिंह प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कई बार खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता चुका थे। उन्होंने भाजपा की जीत के बाद एक बार फिर यह मांग उठाई कि दक्षिण हरियाणा को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि इस क्षेत्र की जनता ने भाजपा को तीन बार सत्तासीन किया है। भले ही राव इंद्रजीत सीएम नहीं बन बाए लेकिन उनकी बेटी पहली बार विधायक बनकर मंत्री पद तक पहुंच गईं हैं।

मुश्किल से जीत पाईं आरती

अटेली सीट पर आरती की पहली जीत उन्हें हमेशा याद रहेगी। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। वह काफी समय तक बसपा के अत्तर लाल से पीछे चलती रहीं। बाद में वह 3085 वोट से जीत हासिल करने में सफल रहीं। अटेली सीट पर राव इंद्रजीत सिंह की दांव साख पर लगी थी। यही वजह है कि बेटी की सीट पर उन्होंने काफी पसीना बहाया था।

निशानेबाज रहीं हैं आरती
आरती अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज रही हैं। 2001 से 2012 के बीच वह चार बार शूटिंग के विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह चार बार एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए मेडल जीत चुकी हैं। 2017 में शूटिंग छोड़कर वह राजनीति के मैदान में उतर गईं। पिता की राजनीतिक विरासत की वजह से हरियाणा चुनाव के दौरान उन पर सबकी नजरें टिकी थीं तो अब मंत्री के रूप में उनके कामकाज पर भी निगाहें रहेंगी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।