दिल्ली बनी रहेगी छावनी, अभी वापस नहीं जाएंगे सुरक्षाकर्मी; 20000 जवानों पर बड़ा फैसला

लाइव हिन्दुस्तान
share

नए प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जांच कर ली गई है। इन जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। अब विरोध प्रदर्शन के लिए 3 जगहों का इस्तेमाल होगा।

Around 20000 paramilitary personnel deployed in Delhi for security one month
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विपक्षी गठबंधन इंडिया और दूसरे संगठनों के प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में सुरक्षा के लिए तैनात करीब 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवान महीने भर राजधानी में रहेंगे। अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को रोकने का फैसला आगामी त्योहारों को देखते हुए भी लिया गया है। इस दौरान बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर भीड़ बढ़ने की आशंका है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजाम सख्त किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के हजारों जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शन के लिए तीन नए निर्धारित स्थल भी घोषित किए गए। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान शामिल हैं। अब तक प्रदर्शन के लिए तय जंतर-मंतर को इस सूची से हटा दिया गया है। जंतर-मंतर दिल्ली के मध्य इलाके में स्थित है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नए प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जांच कर ली गई है। इन जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन स्थलों में बदलाव के बाद अब विरोध प्रदर्शन के लिए इन तीन जगहों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इन इलाकों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और दूसरे संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस सीमाओं पर वाहनों की जांच कर रही है। साथ ही होटल, गेस्ट हाउस, लॉज और धर्मशालाओं में लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच भी तेज कर दी गई है। नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है। इन सभी जोन में हालात पर नजर रखने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमीश्नर और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी तैनात हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती का मकसद बिना अनुमति भीड़ जुटने से रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार शाम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए मार्च किया। विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन पहले मतदाता सूची के SIR को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ शुरू हुआ था। अब इसे लोकतांत्रिक विरोध के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के जरिए छात्रों और नागरिक संगठनों को भी जोड़ने का प्रयास किया गया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली बनी रहेगी छावनी, अभी वापस नहीं जाएंगे सुरक्षाकर्मी; 20000 जवानों पर फैसला